spot_img

बिहार में अधिवक्ता पर गिरी रेलिंग की दीवार, मौत, मातम में कोर्ट बंद, पढ़िए पूरी रिपोर्ट देशज टाइम्स पर

spot_img
- Advertisement -

गड़िया। खगड़िया व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता के सिर पर सोमवार को पड़ोसी के रेलिंग की दीवार गिर गई। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। अधिवक्ता के निधन पर विधिज्ञ संघ के अनुरोध पर कोर्ट का काम बंद रखा गया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रगुप्त नगर निवासी युवा अधिवक्ता राजीव किशोर सोमवार की सुबह अपने पड़ोसी को उसकी छत पर से सीढ़ी उतारने में नीचे खड़े होकर मदद कर रहे थे तभी सीढ़ी की ठोकर से रेलिंग की दीवार टूटकर राजीव किशोर के सिर पर ही गिर गयी।

- Advertisement -

इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और तुरंत उन्होंने दम तोड़ दिया। आनन फानन में उनके शरीर को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

इस घटना की सूचना मिलने पर जिला विधिज्ञ संघ खगड़िया ने कोर्ट में कामकाज बंद कर जिला जज को अधिवक्ता के निधन का समाचार भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर अस्पताल पहुंचे और अपने साथी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...