spot_img

आखिर गिरफ्तार कर लिए गए केंद्रीय उद्योगमंत्री नारायण राणे, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

spot_img
- Advertisement -

मुंबई। केंद्रीय उद्योगमंत्री नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विरुद्ध अपमानजनक वक्तव्य देने के मामले में रत्नागिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद रत्नागिरी के पुलिस अधीक्षक ने नारायण राणे को नासिक पुलिस के हवाले कर दिया है। रत्नागिरी पुलिस एवं नासिक पुलिस ने नारायण राणे की पुलिस स्टेशन में ही मेडिकल जांच कराई ।

- Advertisement -

पुलिस नारायण राणे को संगमेश्वर पुलिस स्टेशन से लेकर कहीं रवाना हुई। उम्मीद है कि उन्हें न्यायालय में पेश किया जाने की तैयारी है।

आरोप के अनुसार नारायण राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले के महाड में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मारने की बात की थी। इसके बाद नासिक जिले के शिवसेना जिला अध्यक्ष सुधाकर बडगुजर ने सायबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इस पर नासिक जिले के पुलिस उपायुक्त दीपक पांडे ने नारायण राणे को तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया था।

आज नासिक के पुलिस अधिकारी पहुंचे और रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक की मदद से नारायण राणे को रत्नागिरी के गडवली गांव से गिरफ्तार कर संगमेश्वर पुलिस स्टेशन लाया गया। वहां उन्हें गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी गई। नासिक में मामला दर्ज होने के बाद नारायण राणे ने अपने वकील संजय चिटणिस से चर्चा की थी।

उसके बाद नारायण राणे के वकील ने रत्नागिरी जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे जिला न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शिंदे ने ठुकरा दिया था।

इसी तरह नारायण राणे की ओर से उनकी गिरफ्तारी को टालने के लिए उच्च न्यायालय में तत्काल सुनवाई के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने नारायण राणे का आवेदन पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में अस्पताल से ही उड़ गई स्वास्थ्यकर्मी की बाइक! सुरक्षा पर सवाल

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी हो गई है। प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कुमार ड्यूटी पर थे जब उनकी मोटरसाइकिल गायबDarbhangaNews,KewatiTheft,BikeStolen

Darbhanga -Kewati Pulse Polio: दरभंगा में 28 जून से बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक, केवटी में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Kewati Pulse Polio: 28 जून से दरभंगा के केवटी प्रखंड में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोईKewatiPulsePolio,DarbhangaHealth,PolioEradication

Begusarai Flood News: लाखों लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: बेगूसराय में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी

Begusarai Flood News: बेगूसराय में 2026 की बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने समीक्षा कर तैयारियों को परखा।BegusaraiFlood,DisasterPreparedness,BiharNews

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले में फाइलेरिया से मुक्ति का महाअभियान, 30 गांवों में घर-घर जांच

Darbhanga Health News: दरभंगा के जाले प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह का विशेष जांच अभियान शुरू किया है। 30 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग कर बीमारी कDarbhangaHealth,FilariaCampaign,BiharNews