spot_img

देवेंद्र बने ननौरा के उपमुखिया, मिली जीत की खुशी

spot_img
- Advertisement -

केवटी देशज टाइम्स ब्यूरो।: ननौरा पंचायत के उपमुखिया पद को लेकर हुए चुनाव में सोमवार को वार्ड नौ के सदस्य रोहित कुमार को चार मतों से वार्ड छह के सदस्य देवेंद्र यादव ने पराजित कर उपमुखिया पद पर कब्जा जमाया। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अजीत कुमार झा की अध्यक्षता व जिला से आए पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद एडीएम विभागीय जांच वीरेंद्र कुमार की देखरेख में विशेष बैठक हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ ने बताया कि बैठक में उक्त पद के लिए कुल तीन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इसमें वार्ड एक के सिवो देवी व वार्ड छह के देवेंद्र यादव व वार्ड नौ के रोहित कुमार का नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं। सिवो देवी का समर्थक नहीं रहने के कारण उनके नाम निर्देशनपत्र को अस्वीकृत कर दिया। मतदान में मुखिया मंतोरिया देवी सहित पंद्रह वार्ड सदस्यों में से मुखिया सहित चौदह वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इनमें से एक वार्ड सदस्य अनुपस्थित रहे जबकि दो मतों को अवैध घोषित किया गया। बाद में नवनिर्वाचित उपमुखिया को आरओ सह सीओ ने प्रमाण पत्र सौंपा। पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।देवेंद्र बने ननौरा के उपमुखिया, मिली जीत की खुशी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vi का नया पोस्टपेड प्लान: सिंगल यूजर के लिए 50GB डेटा और OTT बेनिफिट्स

Postpaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vodafone Idea (Vi) ने अपने...

Bihar Weather: 1967 के बाद सबसे भीषण आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, पढ़िए आधे घंटे की मौसम का बदला मिजाज और तबाही का...

Bihar Weather: कुदरत जब रौद्र रूप धारण करती है, तो हर हिसाब-किताब धरे का...

Nalanda Stampede: बिहार शरीफ भगदड़ में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़िए नालंदा घटना पर सरकार की सख्ती

Nalanda Stampede: कभी-कभी वक्त का एक छोटा सा झोंका भी बड़े बदलावों की नींव...

Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

Bihar Skill Development: बिहार के भविष्य की नींव बन रहे युवा, जब स्वयं मुख्यमंत्री...