spot_img

Deshaj Exclusive Live From Hanumannagar On Flood Situation हनुमाननगर में दो महीनें में दूसरी बार सैलाब, 14 पंचायत, 86 राजस्व गांवें, घरों में पानी, बिजली-मोबाइल ठप होने की नौबत, पठन-पाठन ठप, तीन दर्जन गांवों के हालात बेकाबू, थाली से सब्जी गायब, पशुचारे की किल्लत, प्रखंड मुख्यालय बना बेसहारों का सहारा मगर…कैसे कटेगी यह विकराल जिंदगी पूछ रहे लोग? चार खास तस्वीरों के साथ देशज टाइम्स की यह Ground Report

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

हनुमाननगर पूरे प्रखंड क्षेत्र में दो महीने के भीतर दूसरी बार बाढ़ ने दस्तक दी है। कुल 14 पंचायतों के 86 राजस्व गांवों में लगातार 2 महीने से बाढ़ का कहर जारी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हफ्ता भर से बागमती व अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड में बाढ़ की विनाशलीला जारी है। इसके कारण खेत खलिहानों के साथ साथ आधा दर्जन गांव के घरों में भी पानी फैल गया है।

- Advertisement -
बाढ़ के पानी से टापू बना पोअरिया गांव deshaj times
बाढ़ के पानी से टापू बना पोअरिया गांव deshaj times

बाढ़ के पानी से घिर गए कई गांव

क्षेत्र के काली,अंबेडकर नगर, डीहलाही,अम्माडीह, बहपत्ती,बिहारी मुकुंद, हिच्छौल,तीसीडीह,पटोरी, डघरौल, रुपौली, अरैला, गोढैला, नयानगर, फुलवरियाडीह, हब्बीपुर, भलुआही, घनुखी,बसंत,नेयाम, छतौना, उचौली, दाथ,उखड़ा,नरसरा, पंचोभ, बघला,कमलपुर, सिनुआरा, महनौली,भरौल, मुस्तफापुर, महमदपुर, गोढ़ियारी आदि गाँव चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

पशुचारे की घोर किल्लत 

इन गावों में हरे पशुचारे की घोर किल्लत हो गई है।वहीं मुख्य सड़क से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर 2 से 3 फीट पानी बहने से सभी गांव का संपर्क प्रखंड से कट गया है।

पठन-पाठन पूरी तरह ठप

रुपौली व गोढ़ैला के पंचायत सरकार भवन तथा प्रखंड के अधिकांश सरकारी व निजी स्कूलों में में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो चुका है।

मोबाइल टावर परिसर में भी पानी भर गया

पोअरिया पावर हाउस विशनपुर,बिशौल,उखड़ा, हनुमाननगर, डीहलाही,उचौली, पटोरी स्थित मोबाइल टावर परिसर में भी पानी भर गया है।

रुपौली गांव में घुसा बाढ़ का पानी deshaj times
रुपौली गांव में घुसा बाढ़ का पानी deshaj times

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि का आलम यह है कि यहां के पशुपालक अपने मवेशियों के साथ लहेरियासराय-समस्तीपुर राजकीय राजमार्ग के किनारे व बागमती नदी के दक्षिणी तथा अधवारा समूह के पूर्वी तटबंध पर तंबू में खानाबदोश की जिन्दगी जीने को मजबूर हैं।

बाढ़ के पानी में सब्जियों के बर्बाद हो जाने के कारण लोगों की थाली से सब्जियां गायब हो गई। यदि यही स्थिति रही तो दो-तीन दिन में प्रखंड परिसर में भी बाढ़ का बसेरा कायम हो जाएगा।

उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कभी भी बाधित हो सकती है

चारों ओर बाढ़ के पानी से घिरा पोअरिया पावर सब स्टेशन deshaj times
चारों ओर बाढ़ के पानी से घिरा पोअरिया पावर सब स्टेशन deshaj times

पोअरिया पावर हाउस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कभी भी बाधित हो सकती है। जिसके कारण प्रखंड की 9 पंचायत के करीब 50 गांवों में अंधेरा कायम हो जाएगा। इसके बाद भी अंचल स्तर पर अभी तक विस्थापित लोगों व लाचार पशुपालकों को किसी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।

सीओ कैलाश चौधरी ने स्वीकार किया

इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ कैलाश चौधरी ने स्वीकार किया कि बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।इससे वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीध्र ही जरुरतमंदों को आवश्यक सरकारी की ओर से मिलने वाली सहायता मुहैया करा दी जाएगी।

इन्होंने किया आपदा राहत सामग्री शीध्र मुहैया कराने की मांग

बाढ़ की पीड़ा से आहत पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष दानिश अशरफ प्रखंड प्रमुख बसंत कुमार,पूर्व प्रमुख जयकिशोर यादव,प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, जदयू जिला

सचिव रामनरेश यादव,भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुनील यादव,भाकपा नेता श्याम भारती ने जिलाधिकारी की ओर से डेढ़ महीने पूर्व बाढ़ प्रभावित घोषित इस प्रखंडक्षेत्र आपदा राहत सामग्री शीध्र मुहैया कराने की मांग की है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उखड़ा में बना प्रखंड स्तरीय कोविड केयर सेंटर जलमग्न deshaj times

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उखड़ा में बना प्रखंड स्तरीय कोविड केयर सेंटर जलमग्न deshaj times

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

15 साल के बिहारी लड़के Vaibhav Suryavanshi ने क्रिकेट में मचाया तहलका! 11 गेंदों में जड़ा तूफानी पचासा, टूट गया 20 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का 20#VaibhavSuryavanshi,#BiharCricket,#IndiaACricket

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की मौत पर गर्माई बिहार की सियासत, MLC पवन सिंह ने CM से मांगी उच्चस्तरीय जांच

Bihar Investigation: भोजपुर के बेलौटी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी की मौत पर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल उच्चस#BiharInvestigation,#BharatBhushanTiwari,#PawanSingh

आज शाम 6:30 बजे Darbhanga से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन! छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें रूट और समय

Samastipur Railway News: यात्रियों की सुविधा और परीक्षा की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 21 जून 2026 को दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए एक विशेष परीक्षा ट्रेन चलाई#SamastipurRailway,#BiharTrainNews,#ExamSpecial

बिहार में बदलेंगे घर बनाने के नियम! अब कमरा, किचन और बाथरूम का भी होगा तय साइज़, जानिए नए बायलॉज

Bihar Building Bylaws: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ा अपडेट! राज्य कैबिनेट जल्द ही नए बिल्डिंग बायलॉज को मंजूरी दे सकती है, जिससे कमरों, रसोई और बाथरूम के न्यूनतम आकार तय होंगे।#BiharNews,#BuildingBylaws,#UrbanDevelopment