back to top
24 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार में नेशनल खेल चुकी ग्रामीण खिलाड़ियों को नहीं मिल रही सुविधा, ऐसे हमें ओलंपिक में कैसे मिलेगा मेडल

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के भागलपुर टोक्यो ओलंपिक गेम के जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद एक बेहद ही शर्मनाक खबर आ रही है।

 

घोघा जानीडीह गांव की लड़कियां छोरों से कम नहीं मगर…

यहां ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में कुछ कर गुजरने की तमन्ना फिर एक बार हिलोरें मार रही है लेकिन प्रशिक्षण और मूलभूत सुविधा की कमी इनके प्रतिभा को कुंठित कर रही है। कुछ ऐसी ही स्थिति जिले के घोघा जानीडीह गांव के लड़कियों की है।

यहां की कई लड़कियां कबड्डी, वॉलीबॉल और कुश्ती में नेशनल तक खेल चुकी हैं लेकिन प्रशिक्षण और मूलभूत सुविधा के अभाव में आगे नहीं जा पा रही हैं। इन लड़कियों ने दिल्ली और चेन्नई जैसे महानगरों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। खेल के प्रति प्रशासन की उदासीनता इनकी प्रतिभा को कुंठित कर रही है।

घोघा जानीडीह की लड़कियां अपने बलबूते पर कुश्ती और वॉलीबॉल में नेशनल तक खेलने जा चुकी हैं। कबड्डी और कुश्ती में नेशनल खेल चुकी आरती और कल्पना ने बताया कि हम लोग गांव में एक छोटे से मैदान में अभ्यास करते हैं। इस मैदान में लड़के भी खेलते हैं। लड़के हम लोगों पर कमेंट करते हैं।

उन्होंने बताया कि हम लोग मिट्टी के मैदान में बिना किसी सुविधा के रोज अभ्यास करते हैं। हम लोगों के पास ना तो कोई प्रशिक्षक है और ना ही खेल सामग्री। इसको लेकर हम लोगों ने जिला अधिकारी से मिलकर उन्हें एक आवेदन भी दिया है। आरती और कल्पना ने बताया कि गांव के बाहर जब हम लोग खेलने जाते हैं तो वहां मेट पर खेलना पड़ता है। मेट पर अभ्यास के अभाव में हम लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं। यदि हम लोगों को नेट, मेट, बॉल और प्रशिक्षक मिले तो हम लोग बहुत आगे तक जा सकते हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi in Action! पहुंचे मब्बी थाना, FIR और लंबित केसों की ली क्लास

दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police - SSP), दरभंगा, ने मब्बी...

NAVODAYA VIDYALAYA DARBHANGA में 8वीं के छात्र की मौत पर साजिश की बू, हाउस मास्टर और पूर्व प्राचार्य पर लटकी शक़ की सुई, SIT...

दरभंगा के पचाढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय (Pacharhi Jawahar Navodaya Vidyalaya) में आठवीं कक्षा के...

Darbhanga के अधिवक्ताओं ने याद किए आज़ादी के 3 महानायक! तिलक, आज़ाद और लक्ष्मी सहगल…श्रद्धा-सुमन अर्पित

दरभंगा। वकालतखाना भवन, दरभंगा में बुधवार को तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों — अमर शहीद...

Darbhanga के खेत में बिजली बनी काल – करंट से सिंहवाड़ा के किसान अर्जुन की दर्दनाक मौत, गांव में सन्नाटा

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद वार्ड संख्या 12 में बुधवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें