spot_img

Bihar News: गंगा में नहाने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई दोनों की जान

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ दक्षिणी पंचायत में गुरुवार को गंगा नदी में नहाने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई।

- Advertisement -

भरतखंड निवासी कैलू यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी और लोनियाचक निवासी कल्लू शाह की 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने गंगा स्नान करने का मन बनाया और गंगा घाट पर स्नान करने पहुंच गई जहां नहाने के दौरान एक सहेली डूबने लगी जिसे बचाने के प्रयास में दूसरी सहेली भी डूब गई।

- Advertisement -

दोनों सहेलियों के डूबने की खबर गांव में फैलते ही पूरे गांव के लोग गंगा नदी घाट की ओर दौड़े। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद दोनों शवों को गंगा नदी से खोज लिया गया।

- Advertisement -

प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकारी मानदंडों के अनुरूप मुआवजे की मांग किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...