- Advertisement -

मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बंजरिया थाना के जमादार समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर नगर थाना को सौंप दिया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
एसपी के कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए जमादार व पुलिसकर्मी एनएच 28 पर बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया रेल गुमटी के समीप अवैध वसूली कर रहे थे।
- Advertisement -
बताया जाता है कि बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक स्वयं गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान बंजरिया के सिंघिया गुमटी के पास जमादार विजय सिंह,थाने की गाड़ी के चालक नागेंद्र सिंह तथा होमगार्ड जवान विक्रम साह और अन्य जवान अवैध वसूली कर रहे थे।
एसपी ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों की शिकायत पर मौके पर मौजूद सभी को पुलिस कर्मियों को पकड़कर नगर थाना के हवाले कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
- Advertisement -







