
Samrat Choudhary Cabinet: बिहार की सियासत में भूचाल के बाद अब नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को शपथ लेने वाले हैं। सबकी निगाहें अब इस बात पर हैं कि उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है, जिससे नई सरकार के स्वरूप को लेकर उत्सुकता चरम पर है।
उपमुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस
उपमुख्यमंत्री पद जनता दल यूनाइटेड को मिलने जा रहा है। पहले यह चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। यदि निशांत कुमार सहमत नहीं होते हैं, तो जदयू के वरिष्ठ नेताओं में से एक या दो को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
Samrat Choudhary Cabinet: संभावित मंत्रियों की सूची
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। उनके अलावा, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान और सुनील कुमार के नाम चर्चा में हैं। लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।
मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौजूदा गठबंधन का संतुलन लगभग वैसा ही रहेगा जैसा पहले था, हालांकि कुछ पुराने चेहरों की जगह नए नेताओं को मौका दिया जा सकता है। बुधवार का शपथ ग्रहण समारोह छोटा रखा जाएगा, जिसमें पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। 2025 में एनडीए सरकार बनने पर कुल 27 मंत्री बनाए गए थे। इस बार भी लगभग वही संख्या रहने की संभावना है, लेकिन जदयू के कुछ खाली पद अब भरे जा सकते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार की नई सरकार में Samrat Choudhary Cabinet की अंतिम सूची पर सबकी नजरें टिकी हैं।






