spot_img

नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों का हमला, सात पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहारशरीफ। सारे थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव में नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में सात पुलिसकर्मी चोटिल हो गये, जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

घटना सोमवार अर्द्ध रात्रि की है। बताया जाता है कि सोमवार को गणेश पूजन के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नृत्य का भी आयोजन था।

- Advertisement -

जब सारे थाना पुलिस को इस आयोजन की जानकारी मिली तो पुलिस बल स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचा। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

- Advertisement -

घटना की सूचना पाकर सारे थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी अपने दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं। तब-तक हमलावर भाग चुके थे| थानाध्यक्ष ने सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में दो पुलिसकर्मियों की हालात चिंताजनक बतायी गयी है। घायल पुलिसकर्मी में अंजनी कुमार, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, संतोष तिवारी, रमेश भारद्वाज, शिवराज और अंकित कुमार शामिल हैं।

सारे थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 10 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जायेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे|

नाच रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों का हमला, सात पुलिसकर्मी जख्मी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar