
सहरसा। भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।जिसमें नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद देवेश कुमार, मंत्री डॉ आलोक रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण प्रसाद ने बैठक को संबोधित किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 वर्ष मुख्य मंत्री एवं सात वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पद पर रहकर देश सेवा कर रहे हैं। उनके 71 वें जन्म दिवस को 20 दिन तक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके नारे से स्पष्ट है जब तक सबका प्रयास नहीं होगा सबका विश्वास सरकार पर नहीं होगा तब तक सबका विकास नहीं होगा।
दलसानिया ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना सरकार की योजना धरातल पर पल्लवित और पुष्पित नहीं हो सकती है। यही कारण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था मैं 100 रुपया भेजता हूं 15 रुपया जनता तक पहुंचता है।
नरेंद्र मोदी ने इस बात का संज्ञान लेते हुए पहले गरीब गुरबों का जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया और आज यदि प्रधानमंत्री जी 6,000 रुपये किसानों के खाते में भेजत हैं तो 6000 हजार ही पहुंचता है एक रुपया कम नहीं।
यही फर्क है कांग्रेस सरकार और भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार में इसलिए आज नरेंद्र मोदी की गिनती विश्व के नेता में हो रही है। इसी बातों को जनता के बीच पहुंचाना है और जनता से धन्यवाद पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय भिजवाना है।






