spot_img

लाचार सरकार, बेबस डीएमसीएच महकमा, छात्रों का हंगामा, परिजनों की जलती सड़क पर आग

spot_img
- Advertisement -

लाचार सरकार, बेबस डीएमसीएच महकमा, छात्रों का हंगामा, परिजनों की जलती सड़क पर आग

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएमसीएच के मेडिकल के छात्रों की हड़ताल व हंगामा करने के साथ डीएमसीएच में इलाज को ठप करने के मद्देनजर प्रशासन ने दस  जनवरी से होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है। इधर, गुरुवार को आज दिनभर पूरा अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में बदला रहा। एकतरफ मरीजों के परिजन सड़क पर उतरकर बवाल काटा दूसरी ओर छात्रों का हंगामा चलता रहा। इधर, जानकारी के अनुसार, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के हड़ताल और विरोध के वजह से आर्य भट्ट विश्वविद्यालय के कुलपति ने

- Advertisement -

लाचार सरकार, बेबस डीएमसीएच महकमा, छात्रों का हंगामा, परिजनों की जलती सड़क पर आग

- Advertisement -

बिहार सरकार के प्रधान सचिव एवं जिलाधिकारी के साथ डीएमसीएच  अधीक्षक से वार्ता की है। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल परीक्षा को रद कर दिया गया है। डीएमसीएच मेडिकल के छात्रों ने परीक्षा की तिथि बढ़ाने व केंद्र को मुजफ्फरपुर की जगह दरभंगा देने की मांग को लेकर डीएमसीएच को ठप कर रखा है।

लाचार सरकार, बेबस डीएमसीएच महकमा, छात्रों का हंगामा, परिजनों की जलती सड़क पर आग

वैसे, डीएम से भी वार्ता हुई है। कई पेंच इसमें बाकी हैं। अभी विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र बदलने की सूचना नहीं मिलने व मेडिकल के छात्र सेंटर बदलने से कम पर मानने को तैयार नहीं की स्थिति से डीएमसीएच में अभी भी हड़ताल चल रहा है। देर शाम तक वार्ता जारी है। इधर, परिजनों ने भी जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि दरभंगा शहर में परीक्षा सेंटर बनाने की मांग को लेकर 2014 बैच के मेडिकल छात्रों ने आर्यभट्ट विवि के कुलपति का इमरजेंसी विभाग पर लगातार हंगामा कर रहे हैं। कुलपति हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। छात्रों की ओर से तालाबंदी से माहौल तल्ख हो गया है। परिजन भी विरोध जताने लगे हैं। इधर, गंभीर मरीजों की हालत खराब हो रही है। आप देशज टाइम्स के विशिष्ट छायाकार की छाया चित्रों से पूरे घटना का स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं।

लाचार सरकार, बेबस डीएमसीएच महकमा, छात्रों का हंगामा, परिजनों की जलती सड़क पर आग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed