spot_img

Bihar News : नवादा के दो गांवों में पुरानी विवाद को लेकर भीषण संघर्ष, थानाध्यक्ष समेत सोलह जख्मी, नौ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

नवादा। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मनमा गांव एवं नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव के दर्जनों लोग पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की रात आपस में उलझ गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

देखते हीं देखते मामला तूल पकड़ लिया। दोनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल हिसुआ डीह रेलवे गुमटी पहुंच गए और मारपीट तथा रोड़ेबाजी शुरू हो गयी। घटना में कई बाहरी लोग भी जख्मी हो गए हैं। 16 लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते हीं हिसुआ एवं नरहट थाना की पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करने में जुट गयी। दोनों गांवों की भीड़ काफी उग्र थी। उग्र लोगों पर प्रशासन की बातों का कोई असर नहीं पड़ा और रेलवे क्रॉसिंग से पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जिससे कई यात्री एवं हिसुआ थानाध्यक्ष जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

पुलिस कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों गांव के 9 लोगों को गिरफ्तार कर हिसुआ थाने ले लायी । घटना में 16 लोग घायल हो चुके हैं। इसका इलाज भी स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

मंगलवार को भी उपद्रव का प्रयास किया गया तो अन्य उपद्रवियों को खदेड़कर भगा दिया गया है लेकिन यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। झगड़ा सुलझाने गयी पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया है।उपद्रवियों के रोड़ेबाजी में हिसुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल भी जख्मी हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने आज बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों गांव के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया पुलिस सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं । प्रभावित इलाके में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

15 दिन पहले भी हुआ था झड़प

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व यूरिया वितरण के वक्त दोनों ग्राम के लोग आपस में उलझ गए थे और झगड़े में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी हो गया था । उसी बात को लेकर सोमवार की रात को हिसुआ- नरहट पथ पर रेलवे गुमटी के समीप जमकर मारपीट हो गयी। उसी को लेकर मंगलवार को भी झगड़े का दौर जारी है। प्रभावित इलाके में दण्डाधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna SI Candidates Protest: पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का भयंकर आक्रोश, सड़कों पर उतरे, विरोध मार्च, क्या रद्द होगी SI मुख्य परीक्षा? पढ़िए –...

पटना में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।#PatnaProtest,#SICandidates,#BiharExamScam

Nalasopara Actress Death News: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत मिलीं: खुश रील के बाद यह चौंकाने वाली खबर… ख़ुदकुशी!

मुंबई के नालासोपारा में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिससे मनोरंजन जगत स्तब्#NalasoparaNews,#SanchitaUgale,#TVActressDeath

Patna High Court News: पटना हाई कोर्ट में 7 नए जजों ने ली शपथ, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर?

पटना हाई कोर्ट में आज सात नए जजों ने शपथ ली, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ, लंबित मामलों में कमी की उम्मी#PatnaHighCourt,#BiharJudiciary,#JudgeAppointment

Deepak Prakash Minister News: मंत्री दीपक प्रकाश के पद पर खतरा? सुप्रीम कोर्ट का आया बिहार सरकार और चुनाव आयोग नोटिस!

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिना विधायक या एमएलसी बने दोबारा मंत्री बनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है,#DeepakPrakash,#BiharPolitics,#SupremeCourt