spot_img

महज पिछले पांच दिनों में 90 करोड़ की बिजली खरीदकर लोगों तक पहुंचा रही बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार ने भी माना, यह एक समस्या है

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोयले की कमी के कारण उत्पन्न बिजली संकट को लेकर अब शीर्ष नेतृत्व भी चिंति है। स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माना है कि यह सच है कि एक समस्या है।

- Advertisement -

प्रतिदिन अठारह करोड़ के हिसाब से बिजली खरीदी जा रही 

- Advertisement -

वहीं, जानकारी के अनुसार, पिछले पांच  दिनों में 570 लाख यूनिट बिजली की खरीद की गई, जिसकी लागत 90 करोड़ की है। यह बात स्वयं सीएम नीतीश कुमार ने कही।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अपनी आवश्यकता के अनुसार या तो हम इसे एनटीपीसी से प्राप्त करते हैं या फिर प्राइवेट कंपनियों से। लेकिन अब आपूर्ति प्रभावित है। कुछ कारण हैं, जिनके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। यह सिर्फ बिहार में ही नहीं, हर जगह है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।अब नीतीश कुमार ने भी माना देश में है बिजली का संकट, कहा- यही सच्चाई है

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां से हम लोग बिजली लेते है, वहां से जरूरत के हिसाब से अभी बिजली बिहार को नहीं मिल रही है। इसलिए अधिक दाम पर हम लोग बिजली खरीद कर आपूर्ति कर रहे हैं। पिछले पांच  दिनों में 570 लाख यूनिट बिजली की खरीद की गई, जिसकी लागत 90 करोड़ की है। अब हम लोग करीब करीब जरूरत के मुताबिक बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

कोयला संकट से बिजली की स्थिति में हो रहा सुधार

कोयला संकट के कारण अस्त-व्यस्त बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे सुधर रही है। रविवार को केंद्रीय कोटे से 200 मेगावाट अधिक बिजली मिली। पवन ऊर्जा में भी वृद्धि हुई। हालांकि इसके बावजूद बिजली कंपनी ने खुले बाजार से अधिक दर पर 1000 मेगावाट से अधिक की खरीदारी कर बिजली आपूर्ति की। बिजली कंपनी के अधिकारियों को भरोसा है कि मंगलवार तक बिजली आपूर्ति पहले वाली स्थिति में आ जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision