spot_img

दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से चार बच्चियों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत के काजीचक गांव में चार लड़कियाें की मौत मंगलवार को डूबने से हो गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

चारों लड़कियां नदी में नहाने गईं थी तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों डूब गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

सभी लड़कियां काजीचक गांव निवासी सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार काजीचक धनावां गांव के पास पइन में एक लड़की कपड़े धोने के लिए गई थी। उसके साथ तीन सहेलियां भी थी। कपड़े धोने के दौरान अचानक एक लड़की का पांव फिसल गया और वो गहरे पानी में चली गई। उस लड़की को डूबता देख अन्य सहेलियां उसे बचाने के लिए पहुंची।

इस दौरान एक एक करके वो तीनों लड़कियां भी पानी में डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चारों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar

दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

Bihar Amrit Bharat Express: राजस्थान और बिहार के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा तक चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिले#BiharRailNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain