मोतिहारी। जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित उत्तरी हुसैनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी चुमकी देवी के पति डॉ धर्मेंद्र ओझा पर मंगलवार की अहले रात्रि पल्सर सवार अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
हालांकि वे बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार डॉ धर्मेंद्र ओझा हुसैनी से किसी रोगी का इलाज करके अपने घर वापस आ रहे थे कि पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधी हुसैनी से सेमुआपुर जाने वाले पथ में बुद्धा प्लाजा होटल के समीप मौका पाते ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।
संयोग अच्छा था कि गोली उनको नहीं लगी गोली जाकर सीधे बाइक की डिक्की पर लगी। इस मामले को लेकर डॉ धर्मेंद्र कुमार ओझा ने स्थानीय थाना मे आवेदन भी दिया है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया-
मामला चुनावी रंजिश का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर आवेदन मिला है। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।







