spot_img

बिहार से बड़ी ख़बर, जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, मचा हड़कंप, प्रशासन ने कहा- हो रही जांच

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान। उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती सीवान जिले के गुठनी से थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह एक दिल-दहलाने वाली खबर ने बिहार के शराबबंदी पर एक बड़ा प्रश्न छोड़ गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीवान के गुठनी थाने क्षेत्र के दो गांवों के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतकों के स्वजनों का कहना है कि ये चारों लोग शराब पीने के आदि थे।

- Advertisement -

गांव में शराब बिकती है और आसानी से उपलब्ध है। चर्चा इस बात की है कि इन चारों की मौत शराब पीने की वजह से हुई है, हालांकि आधिकारिक तौर पर घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। सीवान जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने कहा है कि सभी चार लोगों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसके बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। मामले में अगर शराब का एंगल सामने आता है तो प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा।

सोमवार की सुबह से ही क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा हैं कि चारों लोग पंचायत चुनाव जीतने वाले एक प्रत्याशी का भोज खाकर बीमार पड़े, हालांकि खुद मृतकों के स्वजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। मरने वालों में शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखरन राम शामिल हैं।

इनके स्वजनों ने घटना का पंचायत चुनाव से कोई ताल्लुक नहीं होने की बात कही है। मरने वाले में तीन लोग बेलौरी गांव के जबकि एक बेलौर गांव का रहने वाला है। ये दोनों गांव अगल-बलग में हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

निर्जला एकादशी 2024: 24 या 25 जून? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी 2024 की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। जानिए 25 जून को व्रत रखने का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि।#NirjalaEkadashi,#EkadashiVrat,#VishnuPuja

EPFO की सबसे बड़ी खबर: अब ATM से निकालें PF का पैसा, बिहार के युवाओं को भी मिली नौकरी की सौगात!

EPFO ATM Withdrawal: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! अब वे ATM से भी अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, भागलपुर में 32 युवाओं को रोजगार पत्र मिले।#EPFOATM,#BiharNews,#BhagalpurJobs

भावुक कर देगी Nitish Kumar की ये 21 साल पुरानी तस्वीर, CM बनने के बाद मां के सामने झुके…

Nitish Kumar Photos: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की 21 साल पुरानी एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह फोटो 2005 की है, जब CM बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी मां पर#NitishKumar,#BiharPolitics,#ViralPhoto

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews