spot_img

IPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद नई टीमें, आरपीएसजी ग्रुप और सीवीसी कैपिटल होंगे मालिक

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीम का ऐलान कर दिया है। आरपीएसजी ग्रुप ने 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की, जबकि सीवीसी कैपिटल ने 5,200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद फ्रैंचाइजी की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी हासिल की। आईपीएल 2022 सीजन के लिए दो नई टीमों के लिए दुबई के ताज दुबई होटल में संपन्न हुई बोली में दस पार्टियां उपस्थित रहीं।

- Advertisement -

गोयनका दो साल के लिए पुणे फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के मालिक रहे हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सोमवार दोपहर यहां दुबई में कहा था कि दो नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों के लिए बोली शुरू करने के लिए तैयार है।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “मंच तैयार है! 2 नई आईपीएल टीमों के लिए बोली जल्द ही शुरू होगी!” इससे पहले दिन में, मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक – ग्लेज़र परिवार भी कैश-रिच लीग में एक नई टीम खरीदने के लिए यूएई पहुंचे।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकों ने आईपीएल का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाने का एक कारण हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 सितंबर को सूचित किया कि उन्होंने निविदा के लिए आमंत्रण (आईटीटी) खरीदने की तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त, 2021 को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध ‘इनविटेशन टू टेंडर’ (“आईटीटी”) दस्तावेज जारी किया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था, “इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision