spot_img

आठवीं-नौवीं के छात्रों को साइकिल देगी Jharkhand सरकार

spot_img
- Advertisement -

रांची। झारखंड सरकार जल्द ही राज्य के स्कूली छात्र छात्राओं को साइकिल देने वाली है। यह साइकिल कक्षा आठवीं और नौंवी के विद्यार्थियों को दी जायेगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से लगभग 30,493 छात्र छात्राओं को साइकिल दी जानी है। यह साइकिल कक्षा आठवीं और नौंवी के विद्यार्थियों को दी जायेगी। 16,736 छात्राओं और 13,757 छात्रों को साइकिल दी जाएगी।

- Advertisement -

यह योजना कल्याण विभाग के द्वारा संचालित की जा रही है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जानी है। राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब नौवीं में पढ़ने वाले छात्रों को साइकिल दी जा रही है।

- Advertisement -

सत्र 2020-21 में कोरोना के कारण साइकिल खरीदने की राशि कल्याण विभाग की ओर से नहीं दी गई थी। अब उस सत्र के बच्चे ऐसे में आठवीं कक्षा से पास होकर 2021 में नौंवी कक्षा में आ गए हैं। इसलिए आठवीं से नौवीं में आने वाले छात्रों को भी सरकार साइकिल दे रही है।

नौवीं के करीब 10,410 छात्रों को साइकिल मिलनी है। इसमें 5,827 छात्राएं और 4,583 छात्र शामिल हैं। पहले साइकिल के लिए छात्रों को डीबीटी के माध्यम से 35,00 रुपये मिलते थे। लेकिन अब राज्य सरकार राशि के बजाय डायरेक्ट साइकिल ही खरीद कर देगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision