spot_img

Bihar में फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी गाबर पर बिजली चोरी की FIR, 2 करोड़ 46 लाख का जुर्माना, पढ़िए कैसे बिजली चोरी से चल रहा था प्लांट, कैसे हुआ पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले में बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को नवादा जिले के रजौली थाने के बहादुरपुर मोड़ से कुछ दूर आगे स्थित फोरलेन निर्माण करने वाले मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप पर छापेमारी (FIR against fourlane road construction company Gabar for electricity theft) किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिजली चोरी कर प्लांट को चला रही थी कंपनी ,बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों ने की छापेमारी

- Advertisement -

इस कंपनी के द्वारा अवैध रूप से बिजली जलाया जा रहा था। इसको लेकर बिजली विभाग ने फोरलेन निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन पर दो करोड़ 46 हजार 204 रुपये का जुर्माना लगाया है।

रजौली थाने में बिजली विभाग के एसडीओ ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज (FIR against fourlane road construction company Gabar for electricity theft) कराई है। इसके पूर्व 22 अक्टूबर को बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता यासिर हयात, सहायक विद्युत अभियंता अम्बरीश कुमार, कनीय विद्युत अभियंता भागीरथ झा के नेतृत्व में फोरलेन निर्माण कंपनी मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड मैं छापेमारी किया गया।

इसमें देखा गया कि 11 हजार लाइन से विद्युत संधारण जोड़कर उसके द्वारा खरीदा गया दो ट्रांसफार्मर विद्युत प्रवाहित हो रही है। साथ ही साथ एलटी तार से भी बिना मीटर लगाए अवैध रूप से बिजली चोरी (FIR against fourlane road construction company Gabar for electricity theft) की जा रही थी।

जांच टीम के द्वारा बिजली चोरी का वीडियोग्राफी भी किया गया है, जिसे थाने में दिए गए लिखित आवेदन में संलग्न किया गया है। बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि गावर कंपनी में बिजली विभाग के द्वारा एक ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जिससे पूरे प्लांट में बिजली चालू थी। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा प्लांट के पिछले हिस्से में 2 सौ केवी का दो ट्रांसफार्मर फिर से लगाया गया। जिसके लिए बिजली विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अपने ही इच्छा से कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा 11 हजार लाइन से उसमें कनेक्शन करके बिजली चलाया जा रहा था। इसी मामले में कंपनी पर कार्रवाई की गई है।

मैसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी बहादुरपुर मोर से कुछ दूर आगे अपना बेस कैंप बनाए हुए हैं, जहां फोरलेन निर्माण करने की कई सामग्री व मशीनरी वहां पर रखा हुआ है, वहां पर उनके दर्जनों कर्मी भी दिन रात काम करते हैं। और रहते भी हैं। कंपनी हरदिया से खराट मोड़ तक दूसरे फेज का फोरलेन का निर्माण कार्य कर रहा है।आखिर सवाल यह है कि फोर लाइन निर्माण करने वाली कितनी बड़ी कंपनी बिजली चोरी करके काम कर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews

अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ#PatnaHighCourt,#BiharNews,#InternetConnectivity