spot_img

Bihar के नवादा में सड़क दुर्घटना, बालिका की मौत पर घंटों कोहराम, सड़क जाम, भाग रहे ग्रामीणों द्वारा खदेड़ कर चालक, खलासी और वाहन मालिक के बेटे को पकड़कर ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के कौआकोल में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोह-कौआकोल मुख्य पथ को करमा मोड़ के पास जाम कर घण्टों यातायात को ठप कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि करमा गांव के महेन्द्र यादव की 9 वर्षीय बच्ची रानी उर्फ सुनीता दुकान से घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी।

- Advertisement -

इसी दरम्यान नवादा की तरफ से तेज गति से आ रही मछली लदी पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक ने बच्ची की मौत होते देख भागने की मकसद

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

से गाड़ी की रफ्तार को और बढ़ा दिया तथा भागने का प्रयास किया,पर घटना स्थल से महज सौ गज की दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। गाड़ी पलटते देख चालक कूदकर भागने की कोशिश की,पर ग्रामीणों द्वारा खदेड़ कर चालक, खलासी व वाहन के मालिक के बेटा को पकड़ लिया।

भीड़ ने इन तीनों की जमकर धुनाई भी कर दी। घटना की सूचना पर कौआकोल के प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा एवं बीडीओ की अनुपस्थिति में उनके द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षक मुकेश कुमार एवं नाजिर के द्वारा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण किसी तरह शांत हुए।

तब जाकर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ । उक्त पथ पर यातायात बहाल हो सका।

इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन एवं घटनास्थल पर से ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए गाड़ी के चालक संजय यादव,खलासी दानी मियां तथा वाहन मालिक के पुत्र अरशद मियां को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि वाहन नवादा के हड्डी गोदाम मोहल्ले की है। गाड़ी का चालक भी नवादा तथा खलासी हड्डी गोदाम मोहल्ले का ही बताया जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CTET Correction News: शिक्षक पात्रता अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर…CTET फॉर्म में हुई गलती? तुरंत सुधारें, नहीं तो रद्द होगा आवेदन!

CTET सितंबर 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका दिया है। 15 से 18 जून तक त्रुटियां ठीक करें, अन्यथा आपका आवेदन रद्द हो#CTETNews,#CBSEExam,#TeacherEligibilityTest

Bihar Advocate General News: पीके शाही का अचानक इस्तीफे के क्या हैं मायने? क्यों बिहार सरकार को लगा बड़ा झटका!

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी श#BiharNews,#PKShahi,#AdvocateGeneral

Aurangabad Education News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों के नामांकन में बड़ी लापरवाही! 54 शिक्षकों का वेतन कटा, 261 से जवाब मांगा

औरंगाबाद जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कक्षा-एक के नामांकन डेटा में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 54 प्रधान शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटा#AurangabadNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Bihar News: बिहार में बदलेंगे भवन निर्माण के नियम, अब नक्शा पास कराना होगा बेहद आसान!

बिहार सरकार ने बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026 का मसौदा जारी किया है। इसमें छोटे भवनों के लिए स्व-प्रमाणीकरण और 30 दिन में स्वतः मंजूरी जैसे अहम बदलाव हैं, जिससे निर#PatnaNews,#BiharBuildingByeLaws,#UrbanDevelopment