spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर, तीन बच्चे डूबे, एक की लाश बरामद, दो की तलाश, कोसी नदी में हादसा

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रखंड के गढ़गांव पंचायत के गेवाल टोला में सोमवार को अलग-अलग दो घटनाओं में दोपहर बारह बजे के करीब तीन बच्चों की कोसी नदी में डूबने से मौत बताई जा रही है। हालांकि,अभी तक सिर्फ एक बच्ची का शव मिला है। अन्य की तलाश जारी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पहली घटना में खेलने के दौरान दो बच्चे गढ़गांव गेवाल टोला के मिथिलेश मंडल के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व संजय मंडल के छह साल के पुत्र राहुल कुमार कोसी नदी की धार में फिसल गए। दोनों बच्चे के डूबने की आशंका है।

- Advertisement -

ऐसी आशंका है कि पानी मे फिसलने के बाद दोनों बच्चे घटनास्थल से बह गए। भेजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एसडीआरएफ जवान एवं ग्रामीणों द्वारा कोसी की धार में डूबे दोनों बालक की खोजबीन की जा रही है।

दूसरी घटना गढ़गांव के गेवाल टोला में

दूसरी जगह  गेवाल के एक गड्ढे में कोसी की बाढ़ के पानी में डूबकर घुरण मंडल की मासूम दो वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे घटनास्थल के निकट मिट्टी खोद रहे थे। बताया जाता है कि नंदनी भी खेलते-खेलते वहां चली गई। फिर पानी भरे गड्ढे में फिसलकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव बरामद कर लिया गया है। सीओ पंकज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

भेजा थानाध्यक्ष मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य मे लगे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision