spot_img

बिहार : ज्वेलरी शोरूम पर दिन-दहाड़ धावा बोलकर 40 लाख के जेवरों समेत 70 हजार कैश की लूट, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के सीवान में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। चार दिनों में दो भीषण डकैती के बाद बेलगाम अपराधियों ने शुक्रवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीवान में थाने से महज दो सौ मीटर दूर स्थित रघुनाथपुर बाजार के ज्वेलरी शोरूम पर धावा बोलकर बदमाशों ने दिनदहाड़े ही 40 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए हैं। वहीं, जाते-जाते काउंटर में मौजूद पूरा कैश भी बदमाश उठा ले गए।

- Advertisement -

बिहार में शराब बंदी का आसरा लेकर बीती रात ही अपराधियों ने एमएच नगर हसनपुरा थाना इलाके के कन्हौली गांव में एक परिवार को शराब बेचने की बात कहकर नौ लाख की डकैती कर ली थी। इससे पहले भी डकैतों ने सिसवा कला गांव में थानेदार बनकर 10 लाख की डकैती की थी। अब ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया गया है वह भी बीच दोपहर में। पढ़िए पूरी खबर

वारदात दोपहर तीन बजे हुई। घटना के दौरान दुकानदार नर्वदेश्वर सोनी के अलावा दो महिला ग्राहक भी मौजूद थीं। जितनी देर बदमाश दुकान में थे, सभी सहमे रहे। मुश्किल से 10-15 मिनट में ही अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल गए। सनसनीखेज वारदात की भनक आसपास के दुकानदारों को भी नहीं लगी। अपराधियों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक सभी अपराधी अपनी बाइक से बंगरा गांव की तरफ से निकल भागे थे।

थाने से मात्र दो सौ मीटर दूर हुई वारदात से दहशत फैल गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

रघुनाथपुर बाजार में आमदिनों की तरह ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी बीच रघुनाथपुर के उत्तर टोला की तरफ से थाने से महज दो सौ मीटर दूर स्थित ज्वेलरी दुकान पर तीन बाइकों से 6 अपराधी पहुंचे। आते ही दुकानदार पर पिस्टल तान दी और ताबड़तोड़ सोने-चांदी के गहनों को बटोरना शुरू कर दिया। कैश काउंटर में मौजूद पूरे रुपये भी निकाल लिये।

अपराधियों के हाथ 40 लाख की ज्वेलरी और 70 हजार नकद लगा है।  अपराधियों की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी। घटना की जानकारी मिलने पर रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस को जमकर कोसा। घटनास्थल रघुनाथपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर ही है। ज्वेलरी के दुकान के आसपास कई अन्य दुकानें और लोगों के घर हैं। दिनदहाड़े हुए वारदात से लोगों में दहशत की स्थिति दिखाई दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

निर्जला एकादशी 2024: 24 या 25 जून? नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी 2024 की तारीख को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। जानिए 25 जून को व्रत रखने का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि।#NirjalaEkadashi,#EkadashiVrat,#VishnuPuja

EPFO की सबसे बड़ी खबर: अब ATM से निकालें PF का पैसा, बिहार के युवाओं को भी मिली नौकरी की सौगात!

EPFO ATM Withdrawal: EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! अब वे ATM से भी अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, भागलपुर में 32 युवाओं को रोजगार पत्र मिले।#EPFOATM,#BiharNews,#BhagalpurJobs

भावुक कर देगी Nitish Kumar की ये 21 साल पुरानी तस्वीर, CM बनने के बाद मां के सामने झुके…

Nitish Kumar Photos: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की 21 साल पुरानी एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह फोटो 2005 की है, जब CM बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी मां पर#NitishKumar,#BiharPolitics,#ViralPhoto

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews