spot_img

Bihar-Nawada News: नवादा में शराब माफिया का बड़ा बवाल, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर किया जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के हिसुआ में गुरुवार की रात शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Bihar-Nawada News: नवादा में शराब माफिया का बड़ा बवाल, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर किया जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी
Bihar-Nawada News: नवादा में शराब माफिया का बड़ा बवाल, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर किया जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

घायल पुलिसकर्मियों को हिसुआ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौल गांव का है। जानकारी के अनुसार हिसुआ थाने का सहयोग लेकर मद्यनिषेध की एक नंबर टीम बुधौल गांव पहुंची थी। गांव के लोग पुलिस को देखते ही उग्र हो गए। लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारने लगे।

- Advertisement -

मद्यनिषेध विभाग की एक नंबर टीम में शामिल हवलदार रामरतन प्रसाद यादव को कंधे पर चोट लगी है। उनकी वर्दी भी खींच कर फाड़ दी गई है। टीम के सिपाही अनिल कुमार सिंह के बाएं हाथ में चोट लगी है। ड्राइवर विपुल कुमार के बाएं हाथ में काफी चोट लगी है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

हिसुआ थाना के सिपाही अनिल कुमार पर भी लोहे के रॉड से हमला किया गया है। चारों पुलिसकर्मी को हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसआई निलेश कुमार ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हिसुआ थाना लाया गया है।

Bihar-Nawada News: नवादा में शराब माफिया का बड़ा बवाल, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर किया जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी
Bihar-Nawada News: नवादा में शराब माफिया का बड़ा बवाल, छापेमारी करने गई पुलिस टीम को चारों तरफ से घेरकर किया जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी जख्मी

गांव वालों ने घेर कर किया हमला
जब पुलिस बुधौल गांव में पहुंची तो गांववालों ने टीम पर लोहे की रॉड और डंडे लेकर हमला बोल दिया। इस दौरान हवलदार रामरतन प्रसाद यादव को कंधे पर चोट लगी और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। जबकि सिपाही अनिल कुमार सिंह के बाएं हाथ में चोट लगी है। वहीं ड्राइवर विपुल कुमार को भी बाएं हाथ में काफी चोट आई है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमले में शामिल ग्रामीणों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नवादा के एसपी ने धूरत सायली ने बताया कि पुलिस के विरुद्ध हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।शीघ्र ही छापेमार दल का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

नवादा में फिर से पुलिस पर शराब माफिया का हमला
इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अवैध शराब की खबर मिलने पर नवादा के हिसुआ थाने की एक नंबर टीम और एएसआई निलेश कुमार भी अपने दल- बल के साथ निकल गए। नवादा जिले में दिसंबर में ये दूसरी ऐसी वारदात है जिसमें शराब की बरामदगी करने गई पुलिस पर हमला बोला गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport News: दरभंगा से कोलकाता की सीधी उड़ान पर अ-मंगल साया… बंद! अब यात्रियों को होगी भारी मुश्किल

दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार से बंद हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर टिकट बुकिंग रोक दी है, जिससे मिथिलांचल के हजारों यात्रिय#DarbhangaAirport,#KolkataFlight,#IndigoAirlines

CTET Correction News: शिक्षक पात्रता अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर…CTET फॉर्म में हुई गलती? तुरंत सुधारें, नहीं तो रद्द होगा आवेदन!

CTET सितंबर 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने आवेदन फॉर्म में सुधार का अंतिम मौका दिया है। 15 से 18 जून तक त्रुटियां ठीक करें, अन्यथा आपका आवेदन रद्द हो#CTETNews,#CBSEExam,#TeacherEligibilityTest

Bihar Advocate General News: पीके शाही का अचानक इस्तीफे के क्या हैं मायने? क्यों बिहार सरकार को लगा बड़ा झटका!

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कानूनी और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी श#BiharNews,#PKShahi,#AdvocateGeneral

Aurangabad Education News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों के नामांकन में बड़ी लापरवाही! 54 शिक्षकों का वेतन कटा, 261 से जवाब मांगा

औरंगाबाद जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कक्षा-एक के नामांकन डेटा में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। 54 प्रधान शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटा#AurangabadNews,#BiharEducation,#TeacherAction