spot_img

बिहार में पंचायत चुनाव की दरिंदगी वाला रंजिश, महिला वार्ड सदस्य को अर्धनग्न कर पीटा, पढ़िए डर के साए में कैसे जी रही स्त्री जनप्रतिनिधि

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहारशरीफ में चुनाव खत्म हुए काफी समय बीत चुके हैं। लेकिन, चुनावी रंजिश खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार दबंगों ने महिला वार्ड सदस्य को अर्द्धनग्न कर पीटा है।

- Advertisement -

घटना गिरियक प्रखंड की घोसरावां पंचायत के वार्ड 10 की है। जख्मी सुरेन्द्र मांझी की पत्नी सविता देवी का इलाज विम्स में चल रहा है। उन्हें अस्पताल से घर जाने की इजाजत दे दी गयी है।

- Advertisement -

लेकिन दबंगों के डर से वह घर नहीं जाना चाहती हैं। उन्होंने एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन भी दिया। पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही है। अभी तक एफआईआर भी नहीं की गयी है।

- Advertisement -

पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है।पीड़िता ने बताया कि पिछले पांच साल उनके पति सुरेन्द्र मांझी वार्ड सदस्य थे। इस बार वे वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। चुनाव में गांव के ही एक दबंग ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। हार से गुस्साये दबंग ने घर के पास ही उनपर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उन्हें अर्द्धनग्न कर दिया। बाद में ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो बदमाश भाग निकले।

गांव के लोग भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पीड़िता के साथ ज्यादती की गयी है। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के बाद उन्होंने एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों का हौसला बुलंद है। वह घर जाना चाहती है, पर डर से घर नहीं जा रही है। पीड़िता अस्पताल में ही खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उनके परिजन भी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। उनकी गुहार कोई भी सुनने का तैयार नहीं है।

एससी-एसटी थानाध्यक्ष प्रकाश लाल का कहना है कि आवेदन मिला है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।सवाल यह है कि पुलिस कब कार्रवाई करेगी। जब पीड़िता या उनके परिजनों के साथ कोई अनहोनी हो जाएगी।

वैसे तो छोटे-मोटे मामलों में पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर लेती है। किसी रसूखदार का मामला सामने आता है तो पुलिस बगलें झांकने लगती है और जांच करने का बहाना बनाती है। मंगलवार को ही जिले में नये एसपी ने कार्यभार संभाला है। देखना है कि अब नालंदा पुलिस का रवैया क्या होता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar