spot_img

नवनिर्वाचित सरपंच के घर से मिला हथियारों का जखीरा, दुश्मनी साधने बिस्तर में छुपाकर रखा था देसी कट्टा, बंदूक, कारतूस, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहारशरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नालंदा जिला के तेलमर पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे नवनिर्वाचित सरपंच के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शनिवार के दिन सदर डीएसपी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलमर पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी ली। पुलिस ने सरपंच नीरज कुमार के कमरे से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा 315 बोर की गोली बरामद की है।

- Advertisement -

पुलिस ने घर के अन्य कमरों की तलाशी लेनी शुरू की। इसके बाद नीरज कुमार जिस कमरे में सोया हुआ था, उसी के बिस्तर के नीचे से एक झूला में रखा एक देसी कट्टा एवं चार एक नाली बंदूक का मोटा कारतूस भी बरामद किया।

इसके बाद नीरज कुमार को पुलिस ने मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नवनिर्वाचित सरपंच से पुलिस इसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

डीएसपी ने बताया कि किसी से दुश्मनी साधने के लिए हथियारों को इकट्ठा कर रहा था। पुलिस आगे गहनता से पूछताछ कर रही है। डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपी के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है|

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar

दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

Bihar Amrit Bharat Express: राजस्थान और बिहार के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा तक चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिले#BiharRailNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain