spot_img

नवादा मंडलकारा का कक्षपाल हरेंद्र दुबे निकला जाली, फर्जी प्रमाण पत्र पर बना था कक्षपाल, अब FIR

spot_img
- Advertisement -

नवादा मंडलकारा में पदस्थापित कक्षपाल हरेंद्र दुबे के खिलाफ सोमवार को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल होने को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज (Nawada Mandalkara’s roomkeeper Harendra Dubey turned out to be fake) कराई गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

काराधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने विभागीय निर्देश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपित की कक्षपाल पद पर नियुक्ति हुई थी। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद गत वर्ष नवंबर महीने में फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बहरहाल नगर थाना कांड संख्या 15/22 दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मनोचिकित्सक से इलाज का चिकित्सीय पुर्जा उपलब्ध कराते हुए कक्षपाल ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में कांड के अनुसंधानकर्ता पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। फिलहाल आरोपी कक्षपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर बताए जा रहे हैं।

कक्षपाल हरेंद्र दुबे ने नियुक्ति के समय फर्जी प्रमाण पत्र विभाग को दिया था। बाद में सत्यापन के क्रम में पाया गया कि प्रमाण पत्र गलत है। इसके आलोक में कारा विभाग ने आरोप पत्र गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल कक्षपाल हरेंद्र दुबे का यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसके आलोक में काराधीक्षक ने कक्षपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

बहाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। आर्मी से रिटायर होने के बाद नौकरी हासिल की थी। आरोपित बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाना के ढकाईच गांव के रहने वाले हैं। औरंगाबाद में पहली पोस्टिंग हुई थी। सही तरीके से जांच की जाय तो एसे कई फर्जी मामले उजागर होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation