spot_img

मोतिहारी में फाइनेंसकर्मी से 6.18 लाख की लूट, पिस्तौल सटाकर बाइक रोकी और लूटकर चलते बने

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में ताबड़तोड़ लूट की वारदात से आम लोग सहमे हुए हैं। महज तेरह दिनों के भीतर मोतिहारी में लूट की तीसरी (6.18 lakh looted from finance worker in Motihari) वारदात से हर कोई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज से तेरह दिन पहले फाइनेंसकर्मी कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर शाम करीब सवा लाख रुपए, बाइक, टैब, मोबाइल व जरुरी कागजात लूट लिए थे।

इस दौरान कर्मी को चाकू के वार से घायल भी कर दिया था, जिसका इलाज पीएचसी में कराया गया। घटना माधोपुर कमेटी चौक से कोटवा जाने वाली रोड़ में आगे जाने वाले मार्ग पर मध्य विद्यालय माधोपुर के समीप हुई जहां आमवा गांव के अविनाश फाइनेंस बैंक राजा बाजार मोतिहारी से रुपए कलेक्शन कर अपने घर के पास रिटेलर प्वाइंट पर रुपए जमा करने जा रहा था। अब पढ़िए आज क्या हुआ…

सोमवार को शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड में सोमवार को दिन के दस बजे अपराधियों ने सीएमएस फाइनेंस कर्मी दीपक कुमार से 6 लाख 18 हजार रुपए लूट लिए। फाइनेंस कर्मी हवाई अड्डा से रुपया लेकर छतौनी की ओर जा रहा था।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। फाइनेंस कर्मी ने छतौनी थाने में आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। बदमाशों के मुंह बांधे हुए सीसीटीवी के फुटेज में आया है। छतौनी इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान ने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस व तकनीकी शाखा की टीम तहकीकात में जुटी है।

फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को बताया है कि उसने एनएच व चीनी मिल कम्पाउंड से दो किस्त में रुपये का उठाव किया था। उसे चीनी मिल के रास्ते मीना बजार बैंक में जमा करने जा रहा था। चीनी मिल रोड में जब वह आगे बढ़ा तो लाल रंग की बाइक से बाएं से ओवरटेक करके दो युवक आगे निकले और रुकने का इशारा किया।

इसी बीच दाहिने साइड से बाइक सवार दो युवक आगे निकले और पिस्तौल का भय दिखाया। डर से उसने गाड़ी रोकी तो पिस्तौल सटाकर बदमाशों ने रुपये भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

अब पढ़िए चार जनवरी को क्या हुआ, पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार को अपराधियों ने व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना छौड़ादानो थाना क्षेत्र के सेमरहिया चौक पर जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब में सेमरहिया बाजार पैसे वसूलने आए तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर निवासी मुर्गी दाना व्यवसायी संतोष कुमार से हथियार के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिए। इधर, बीच बाजार में लूट होता देख लोगों ने अपराधियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया। इन घटनाओं से आम लोग सहमे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के हनुमाननगर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक संख्या-3 का श्री गणेश, पढ़िए -खुले केंद्रीय विद्यालय का PM मोदी से कनेक्शन! अब 1 जुलाई...

Bihar Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 का भव्य उद्घाटन हो गया है। 1 जुलाई से यहां नियमित कक्षाएं शुरू होंगी, जिससे हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ#BiharEducation,#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya

भागलपुर: बच्चों से छिना जाएगा 100 साल पुराना खेल का मैदान? बवाल तेज!

Bhagalpur Park Controversy: भागलपुर में 100 साल पुराने टी.एनबी कॉलेजिएट स्कूल के मैदान में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से पार्क निर्माण पर विवाद छिड़ गया है। पूर्व छात्र और स्थानीय लोग इसे बच#BhagalpurNews,#SchoolGround,#BiharDevelopment

दरभंगा में झमाझम बारिश! जाले गदगद, सड़क पानी से ऊब -डूब, किसानों के खिले चेहरे, इस बार होगी धान रोपनी झमाझम?

Darbhanga Rain: दरभंगा के जाले प्रखंड में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। इससे धान की रोपनी को लेकर किसानों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।#DarbhangaRain,#BiharMonsoon,#FarmersHope

भागलपुर में हद! 2KM दूर थाना, फिर भी 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस, किसान का मोटर चोरी!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। किसान के खेत से मोटर चोरी हुई और पुलिस 2 किलोमीटर दूर होने के बावजूद 3 घंटे देरी से पहुंची, जिससे ग#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#MotorTheft