बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को जरिसो पंचायत के कल्याणपुर गांव में छापेमारी एक देसी शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 9 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि कल्याणपुर गांव के जयबीर मुखिया के घर पर छापेमारी की गई। इसमें पुलिस ने एक भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर जयबीर मुखिया की पत्नी सुशीला देवी को गिरफ्तार किया। शराब बनाने के उपकरण एक गैस चूल्हा एक सिलेंडर व तीन तसला को जब्त कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जयबीर मुखिया एंव उनके पत्नी सुशीला देवी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सुशीला को जेल भेजा जाएगा तथा जयबीर को गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
वहीं, पुलिस ने नंदा पट्टी एंव महदैय गांव में छापामारी कर विदेशी शराब मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नंदा पट्टी गांव के करण सिंह एंव महदैय गांव के अशोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया है उक्त दोनों विदेशी शराब बेचने के मामले के आरोपी हैं।वे कई माह से फरार चल रहे थे।