spot_img

भारी मात्रा में शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, एक फरार

spot_img
- Advertisement -

भारी मात्रा में शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, एक फरार आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना पुलिस ने खजुरी के हरेराम यादव के घर के पास उतर रही शराब की बड़ी खेप बरामद कर लिया। नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 130 बोतल शराब के साथ तीन कारोबारी को मौके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामनि बाला ने दी। उन्होंने बताया कि शराब की खेप उतारने की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने खुजरी गांव में छापेमारी की लेकिन शराब की खेप उतारकर टाटा सपारी गाड़ी जो हरियाणा नंबर की थी।

- Advertisement -

वह शराब की खेप उतारकर खुजरी गांव से निकल चुकी थी लेकिन नगर पुलिस ने पंडौल थाना पुलिस को सूचना दी जहां पंडौल थाना पुलिस ने भाग रही गाड़ी को पंडौल में ही पकड़ लिया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में समस्तीपुर जिला के मुसरी धरारी थाना क्षेत्र के हरपुर बलांट निवासी शत्रुधन चौधरी व उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेशवरीपट्टी के राजू कुमार सहनी के अलावा मधुबनी नगर थाना के खुजरी निवासी हरेराम यादव शामिल है जबकि खुजरी निवासी राम बाबु फरार हो गया। उन्होंने बताया कि नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर नगर थानाध्यक्ष अरूण कुमार राय,अरविंद कुमार 3,चंद्र केतु सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे।

- Advertisement -

भारी मात्रा में शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, एक फरार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Muder शादी वाले घर के पास मिली दिलशाद अली की लाश! चाकू से गोदा, हैंडपंप के हत्थे से सिर पर वार, देवरी गांव...

Ghanshyampur Murder: दरभंगा के घनश्यामपुर में एक शादी समारोह से ठीक पहले मातम पसर गया। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अली का शव शादी वाले घर के पास मिला।#BiharCrime,#GhanshyampurMurder,#DarbhangaNews

कचरे से गंगा किनारे बनेगी बिहार की शान! पटना में बन रहा 15 करोड़ का अनोखा 38 कलाकृतियों से सजा ‘वेस्ट टू वंडर’...

Waste to Wonder Park Patna: पटना में गंगा किनारे 'वेस्ट टू वंडर' पार्क लगभग 90% पूरा हो चुका है। 15 करोड़ की लागत से बन रहा यह पार्क अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कला, संस्कृति और इतिहास को#WasteToWonderPark,#PatnaNews,#BiharTourism

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession