back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बेगूसराय में LIC Office के बाहर दिन-दहाड़ युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लाखों की लूट,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर में सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी से पांच लाख की लूट और समस्तीपुर में फाइनेंस बैंक से दस लाख की लूट के बाद अपराध में धधक रहे बेगूसराय की बारी है। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े जिला मुख्यालय के एलआईसी ऑफिस के समीप एक युवक को गोली मार दी। वहीं, ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच अपराधियों ने युवक के पास से बैग लूट लिए। इसमें करीब चार लाख रुपया बताया जा रहा है।

- Advertisement -

वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां समाचार प्रेषण तक हालत नाजुक बनी हुई है। वह कहां का है कितने पैसे की लूट हुई है यह उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा।

- Advertisement -

फिलहाल, परिजन लूटी गई रकम या घटना के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले जांच की चल रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

- Advertisement -

हालांकि युवक के बेहोश रहने के कारण लूटे गए रकम का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर निवासी चमरू यादव के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजीव कुमार सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। बुधवार को प्रत्येक दिन की तरह वह बाइक से जिला मुख्यालय आया था।

इसी दौरान एलआईसी ऑफिस के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरदस्ती रोक कर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें तीन गोली लगते ही संजीव गिरकर बेहोश हो गया, इसी बीच बाइक सवार बदमाश बैग लेकर भाग निकले।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...

Bihar Government Scheme: बिहार के हर ब्लॉक को मिलेंगे 16 लाख, कैसे बदलेंगी जीविका दीदियों की तकदीर?

Bihar Government Scheme: जब सरकार की नज़रें गांवों की तरफ़ मुड़ती हैं, तो विकास...

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें