

जाले। प्रखंड क्षेत्र में रविवार से आयोजित मिशन इंद्रधनुष पल्स पोलियो और कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के सफलता को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित (COVID-19 Vaccine with Indradhanush Pulse Polio) हुई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय रेफरल अस्पताल के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा के अध्यक्षता में हुई।
प्रशिक्षण में भाग ले रहीं प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण में डॉ.भगवान दास ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में एएनएम की प्रतिनियुक्ति रहने के कारण वहां के बच्चे प्रतिरक्षण टीका लेने से वंचित रह गए थे। वैक्सिन से वंचित बच्चो को बूस्टर डोज के तहत वैक्सिन किया जाना है।
प्रशिक्षण में कछुआ, मलिकपुर, जोगियारा एवं राढी उत्तरी पंचायत के बच्चे इंद्रधनुष कार्यक्रम के वैक्सीनेशन कार्य से वंचित रह गए थे। इन तीन पंचायतों के 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के आंगनबाड़ी केंद्र पर सघन टिका कारण अभियान चलेगा।
- Advertisement -

