back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में तरक्की की नई तस्वीर गढ़ गए नौनिहाल, सफल छात्रों को तरक्की का सलाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। ग्राम पंचायत जोगियारा की ओर से पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय जोगियारा कन्या में रविवार को आयोजित हुई।
आयोजित परीक्षा का अन्य प्रश्न के साथ विषय था, हमारा पंचायत और हमारे देश के महापुरुष उनके जीवनी पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आयोजित प्रतियोगिता में जोगियारा के सभी विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, आयोजित पंचायत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का परिणाम परीक्षा के एक घंटा के अंदर घोषित कर दिया गया।
निर्णायक मंडल के प्रणव कुमार, गोविंद सिंह, मुखिया उमाशंकर सिंह की ओर से आपसी विमर्श कर परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।
इसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 में प्रथम पुरस्कार अनामिका कुमारी, द्वितीय नेहा कुमारी, तृतीय अनुष्का कुमारी को प्रथम पुरस्कार पांच सौ रुपया मेडल एवम प्रमाणपत्र पंचायत के मुखिया उमाशंकर सिंह की ओर से प्रदान किया गया।
इसी तरह द्वितीय व तृतीय विजेता को मेडल एवम प्रमाणपत्र के साथ चार सौ एवम तीन सौ रुपया नगद प्रदान किए गए। वर्ग एक से पांच में प्रथम मानवी कुमारी, शुभम कुमार,अंश कुमार राठौर, पलक कुमारी विजेता बनीं। इन्हें भी मेडल एवम प्रमाण पत्र गोविंद सिंह ने प्रदान किया। वहीं, इस परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को कापी कलम एवम टॉफी देकर सप्तावना पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया उमाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी यही आकांक्षा है कि मेरे पंचायत के छात्र और छात्राएं देश के हर एक क्षेत्र में नाम रौशन करें।
प्रणव कुमार ने कहा
कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में जागरूकता आएगा। लोग जागरूक होंगे। इससे अभी से छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। आने वाले समय में अगर छात्र पंचायत से बाहर किसी भी तरह के प्रतियोगिता में जाएंगे तो उन्हें किसी भी तरह के डर का सामना करना नहीं पड़ेगा।
समारोह को रामकुमार सिंह, परमेश्वर बैठा, मुन्ना सिंह, अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, रजनीश कुमार, नेहा कुमारी, जूही कुमारी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Karan Tacker: ‘टीवी एक्टर हो तो लीड रोल नहीं मिलेगा’, करण टैकर ने बयां किया बॉलीवुड का कड़वा सच!

Karan Tacker News: छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले करण टैकर...

सुरक्षित निवेश विकल्प: जानें पोस्ट ऑफिस की टॉप योजनाएं और उनके फायदे

Investment Options: भारतीय निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश हमेशा से एक प्राथमिकता रहा है,...

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें