spot_img

झोला छाप चिकित्सक ने ली गर्भवती महिला की जान, मौत के बाद शव को छोड़कर फरार, नवजात की जान फंसी

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले के रजौली से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, बुधवार की सुबह पुरानी बस स्टैंड स्थित आकाश क्लीनिक में झोलाछाप कताकथित डॉक्टर ने एक महिला गर्भवती की जान ले ली। उसके इलाज के चक्कर में फंसकर प्रसव के दौरान मुरहेना गांव के टिकल चौधरी की पत्नी खुशबू देवी की मौत हो गई। वहीं नवजात की हालत नाजुक है। फिलहाल उसे नवादा के निजी हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है।

- Advertisement -

पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, जांच के बाद महिला के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर क्लीनिक संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रजौली में आकाश क्लिनिक नाम का एक हॉस्पिटल है जहां बढ़िया डॉक्टर हैं और बढ़िया से परसव करा देंगे जिसके बाद हम लोग आशा के साथ अपनी पत्नी को लेकर वहां चले गए जहां क्लिनिक में रहे डॉक्टर अजीत कुमार ने इलाज करने से पहले पैसा का डिमांड किया जिसके बाद हम लोग किसी तरह से एक लाख रुपये कर्जा करके वहां जमा कराएं उसके बाद ऑपरेशन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की 'ब्रेक', नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

महिला के पति ने बताया
कि मंगलवार को करीब 10 बजे दिन में मेरी पत्नी को पेन होना शुरू हुआ जिसके बाद हम लोग उसे अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 2 घंटे तक मेरी पत्नी का इलाज किया उसके बाद कहा कि इन्हें नवादा ले जाना होगा।जहां इनका बेहतर तरीके से परसव कराया जाएगा। उसके बाद मेरे गांव के ही आशा प्रमिला देवी ने कहा कि नवादा जाने की कोई जरूरत नहीं है।

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा कि बच्चे का हालत ठीक नहीं है।इसे नवादा ले जाइए जहां सीसा में रखा जाएगा उसके बाद बच्चे को एंबुलेंस से नवादा भेजा गया।ऑपरेशन के एक घंटे बाद डॉक्टर ने कहा कि आपकी पत्नी को खून की कमी है।उसे खून चढ़ाना पड़ेगा खून चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हुई देखते ही देखते उसकी हालत खराब होती चली गई। और मौत हो गई।

मौत के बाद डॉक्टर बिना कुछ बताए चुपके से मरीज को उसी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बहुत देर बाद हम लोगों को पता चला कि मेरी पत्नी की मौत हो गई है। डॉक्टर की लापरवाही से नाराज परिजन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Coaching News: भाई की संदिग्ध मौत, जेल में बंद रोशन आनंद को मिली जमानत! क्या है Nepal कनेक्शन? खान सर ने क्या कहा...

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद जमानत मिल गई है। नेपाल में हुई प्रिंस की मौत पर सस्पेंस बरकरार है, जिसमें पांच ल#PatnaNews,#CoachingNews,#PrinceYadavDeath

Nawada Sand Mining News: नवादा में बालू खनन पर 4 महीने की ‘ब्रेक’, नियम तोड़ने वालों पर हड़कंप! जानें पूरा मामला

नवादा जिले में सोमवार से बालू खनन पर चार महीने का प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह रोक 15 जून से 15 अक्टूबर तक पर्यावरण संरक्षण हेतु लगाई गई है।#NawadaNews,#SandMiningBan,#BiharEnvironmental

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation