
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। हजारों मज़दूर किसानों ने भाकपा माले दरभंगा जिला कमेटी के बैनर तले दरभंगा क्लब से लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, जेल रोड, पोलो मैदान तक भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली निकालते हुए मोदी सरकार की चूल हिलाने का फैसला किया। रैली का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, माले के राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, नंदलाल ठाकुर,जंगी यादव, रसोइया संघ के पप्पू पासवान,आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण, गणेश महतो, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद,अशोक पासवान,ऐपवा के शनिचरी देवी, किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह ने किया। रैली से आज पूरा समाहरणालय लाल झंडे से पट गया। चारों ओर जनसैलाब उतर गया।
मार्च के बीच में विकास भवन के निकट स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा व अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया। संकल्प लिया कि बाबा साहेब के नेतृत्व में संविधान सभा ने आरएसएस व हिंदू महासभा के हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को शिकस्त देते हुए समतामूलक धर्मनिरपेक्ष समाज बनाया। आज जब मोदी-संघ परिवार संविधान-लोकतंत्र पर हमला कर रहे तो उनके मंसूबों को चकनाचूर करने का संकल्प लिया गया।

भाकपा माले के 11वां दरभंगा जिला सम्मेलन के उदघाट्न सत्र के मौके पर दरभंगा क्लब के पास मजदूर किसान एकजुटता सभा में किसान नेता रामचंद्र यादव मंच से रैली के मुख्य वक्ता धीरेंद्र झा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरे विमर्श को ही बदल रही है और देश को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं। संविधान के बदले मनुस्मृति से देश को चलाना चाहते हैं। देश का मज़दूर-किसान-छात्र-नौजवान-महिलाएं अकलियत दलित गरीब नहीं होने देंगे और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

उन्होंने रसोइयों की हड़ताल, वित्त रहित शिक्षकों व शिक्षकों के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर की। मजदूर किसानों ने देश में अदानी,अंबानी, रामदेव के कॉरपोरेटों का राज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वामदल के साथ व्यापक गठबंधन बनाने की जरूरत है। वामपंथ की मजबूत स्थिति के बिना भाजपा भगाओ मोर्चा सफल नहीं होगा। वामपंथ की सहभागिता से ही भाजपा के नकली राष्ट्रवाद, अंबानी-अदानी परस्ती व संसदीय लोकतंत्र पर हमले से लड़ने का मुक्कमल परिवेश के निर्माण होगा।

दलित-गरीबो का महाजुटान इस अभियान के पक्ष में माहौल बनेगा। सभा को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, आइसा के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, रसोईया संघ की नेता संतरा देवी ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया व संचालन खेग्रामस जिला सचिव प्रो. कल्याण भारती ने किया। सभा ने खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, प्रो अवधेश सिंह, प्रो. हृकेश झा, ललन पासवान, बैद्यनाथ यादव, सत्यनारायन मुखिया, इनौस के गजेंद्र शर्मा, केशरी यादव, मनोज यादव, रसीदा खातून मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.