spot_img

दरभंगा के छह मजदूरों को यूपी में नशाखुरानी गिरोह ने लूटा, होली पर जननायक एक्सप्रेस से घर लौटने के दौरान हादसा, बरेली जंक्शन पर मिले बेहोश, सामान भी गायब

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के छह मजदूरों को यूपी में नशाखुरानी गिरोह ने लूटकर होली पर घर लौटने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं, सारा सामान,नकदी समेत मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि सभी मजदूर दरभंगा और इसके आसपास के रहने वाले हैं जो होली पर घर लौट रहे थे लेकिन बरेली जंक्शन पर इन्हें बेहोशी की हालत में उतारा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अमृतसर से जननायक एक्सप्रेस बिहार आ रही थी। इस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले। ये सभी बिहार के दरभंगा के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

अपनी कमाई लेकर होली मनाने के लिए घर लौटने के दौरान मंगलवार की देर शाम यह हादसा नशाखुरानी गिरोह के हाथों हत्थे चढ़ने के बाद घटी। अपनी कमाई कर घर परिवार को होली पर खुशियां देने सभी छह मजदूरों से जमकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। रेलवे पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आगे की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

जानकारी के अनुसार, बिहार आ रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार छह मजदूर बरेली जंक्शन पर बेहोश मिले। उन्हें कथित तौर पर उस गिरोह ने निशाना बनाया जो ट्रेनों में यात्रियों को ड्रग्स देकर या खाने पीने के सामान में बेहोशी की दवा मिलाकर लूटता है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। पीड़ितों का नकदी और सामान गायब पाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को जीआरपी को डी1 कोच में एक यात्री का फोन आया कि ट्रेन में छह यात्री बेहोश पड़े हैं। उनका कीमती सामान गायब था।सभी के पास अमृतसर से दरभंगा तक के यात्रा टिकट थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा कि हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। सभी पीड़ितों को निगरानी में रखा गया है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। वे कभी भी बरेली पहुंचेंगे। हमने सभी अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सतर्क कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital