spot_img

बिहार के गया में नवादा के युवक को बोलेरो में बंद कर जिंदा जलाया

spot_img
- Advertisement -

गया जिले में अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वनगंगा-जेठियन सड़क मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक जला हुआ वाहन ग्रामीणों ने देखा। जले हुए वाहन में एक शव था। शव इतना जला हुआ था कि उसका अवशेष ही बचा था। अब पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

युवक नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव के रहने वाले सुबोध कुशवाहा को बोलेरो में बंद कर जिंदा जला दिया गया। ग्रामीणों ने देखा कि बोलेरो बुरी तरह से जल चुकी थी। उसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त मृतक के भाई ने की।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। किसी ने यह नहीं बताया कि गुरुवार की रात या शुक्रवार की अहले सुबह किसी के चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी।

- Advertisement -

नीमचक बथानी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लगता है कि हत्या कहीं और की गई है।शव को ठिकाने लगाने के लिए वाहन को जलाया गया है।वाहन में शव को रखकर आग लगा दी गई होगी।

एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा के अनुसार वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पूरी तरह से जला हुआ है। वहीं,शव के अत्यधिक जल जाने से मात्र अवशेष बचा है। उन्होंने कहा कि शव पुरुष या महिला का है।यह स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनास्थल सुनसान स्थान पर है। उन्होंने बताया कि किसी ने घटनास्थल के आसपास किसी के चिल्लाने या शोर नहीं सुना है।

एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा ने आगे कहा कि शव के अवशेष और वाहन के शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital