spot_img

दरभंगा में वकील अब रख सकेंगे सरकारी जमीन को लेकर मजबूती से पक्ष, प्रशासन की ना हो किरकिरी, डीएम राजीव रौशन का मिला निर्देश, कहा-जमीनों के जमाबंदी में सीओ करेंगे सुधार

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) की अध्यक्षता में विधि शाखा, सरकारी वकील, सभी सहायक सरकारी वकील एवं संबंधित वकीलों के साथ जिला प्रशासन के सिविल एवं अपराधिक लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की (Lawyers will now be able to stand firmly on government land) गयी।

- Advertisement -
दरभंगा में वकील अब रख सकेंगे सरकारी जमीन को लेकर मजबूती से पक्ष, प्रशासन की ना हो किरकिरी, डीएम राजीव रौशन का मिला निर्देश, कहा-जमीनों के जमाबंदी में सीओ करेंगे सुधार
दरभंगा में वकील अब रख सकेंगे सरकारी जमीन को लेकर मजबूती से पक्ष, प्रशासन की ना हो किरकिरी, डीएम राजीव रौशन का मिला निर्देश, कहा-जमीनों के जमाबंदी में सीओ करेंगे सुधार

समीक्षा के दौरान
जिलाधिकारी श्री रौशन (DM Rajeev Roshan) ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान सभी सहायक सरकारी वकीलों को सरकारी जमीन के मामले में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

उन्होंने (DM Rajeev Roshan) कहा कि कैडेस्ट्रेल सर्वे की बहुत सी सरकारी जमीन रिविजनल सर्वे में रैयती हो गई है। ऐसी जमीनों के जमाबंदी को संबंधित अंचलाधिकारी सुधार करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! बनेगा तारामंडल, वेधशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास | जानिए -छात्रों-शोधार्थियों को मिलेंगी क्या सुविधाएं

उन्होंने (DM Rajeev Roshan)  कहा कि रजिस्टर-2 केवल लगान के लिए होता है, अधिकार का अभिलेख रजिस्टर-1 होता है यदि किसी का नाम रजिस्टर-2 में और रजिस्टर-1 में नहीं है तो वह व्यक्ति उस जमीन का मालिक नहीं माना जाएगा।

नावल्द जमीन भी सरकार की होती है लेकिन आस-पड़ोस के लोग उस पर दखल कब्जा के लिए विवाद करते रहते हैं। वैसी जमीनों के अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाली खबर: दरभंगा DMCH में 10 किलो का ट्यूमर निकाला, महिला की जान बची!

वैसी जमीन जो महामहिम राज्यपाल के नाम पर किसी उद्देश्य के लिए लिखी गई है, वह सरकार की जमीन है और उसे बिना न्यायिक प्रक्रिया के दाता के द्वारा वापस नहीं ली जा सकती है। ऐसी जमीनों को भी खोजने एवं उनका अभिलेख दुरुस्त करने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया।

जिस मामले में सरकार प्रथम पार्टी है उसका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश संबंधित सहायक सरकारी वकील को दिया गया।

उन्होंने कहा कि बहुत सी सरकारी जमीन पर लोग अवैध कब्जा कर लेते हैं, आस पड़ोस के लोग उससे वाकिफ रहते हैं, लेकिन अंचल को पता नहीं रहता है। इससे सरकार की छवि खराब होती है, ऐसे मामलों को गंभीरता से निष्पादन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे बढ़ाएंगे कमाई, सीख ली ये खास तकनीक
दरभंगा में वकील अब रख सकेंगे सरकारी जमीन को लेकर मजबूती से पक्ष, प्रशासन की ना हो किरकिरी, डीएम राजीव रौशन का मिला निर्देश, कहा-जमीनों के जमाबंदी में सीओ करेंगे सुधार
दरभंगा में वकील अब रख सकेंगे सरकारी जमीन को लेकर मजबूती से पक्ष, प्रशासन की ना हो किरकिरी, डीएम राजीव रौशन का मिला निर्देश, कहा-जमीनों के जमाबंदी में सीओ करेंगे सुधार

उन्होंने उत्पाद, पास्को, एनडीपीएस, एससी-एसटी मामलों के वादों से संबंधित सहायक सरकारी अधिवक्ताओं से फरवरी माह में निष्पादित मामलों की जानकारी ली तथा अप्रैल माह के लिए लक्ष्य निर्धारित किया।

बैठक में पास्को एक्ट से संबंधित सहायक सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि पास्को एक्ट के तहत पीड़िता को 11लाख 50 हजार रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। लेकिन अनेक मामलों में सुलह-समझौता हो जाने के कारण पीड़िता को न तो न्याय मिल पाता है, न ही सहायता राशि मिल पाती है।

संबंधित अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 3 मामले आए थे, लेकिन सुलह समझौता हो जाने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। जिलाधिकारी ने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 24 जिलों पर आसमानी आफत! अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, Bihar Weather Alert आपके शहर का क्या हाल?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, लेकिन 48 घंटे बाद झमाझम बारिश से राहत मिलेगी।#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#RainAlert

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival

Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी...

Bihar Banka Accident: बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम हैप्पी कुमार की जान ले ली और तीन मवेशियों को कुचल दिया। मदद में देरी से भड़के ग्रामीणों ने बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय रा#BiharNews,#BankaAccident,#PoliceAttack

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor