back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

जिस थाली में खाते, उसी में छेद करते हैं, इस देश की है बीमारी, ये भूखे भ्रष्टाचारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

एक आदमी पेट काट कर, अपना घर चलाता है। खून पसीना बहा बहा कर , मेहनत की रोटी खाता है। खुद भूखा सो जाए पर, बच्चो की रोटी लाता है। तू उनसे छीन निवाला, जाने कैसे जी पता है। इस देश की है बीमारी, ये भूखे भ्रष्टाचारी, जिस थाली में खाना खाते, ये छेद उसी में करते हैं, लात गरीब के पेट पे मार, घर अपना ये भरते है। इस देश की है बीमारी, ये धनवान भिखारी। इस देश की है बीमारी, ये मूल्यों के व्यापारी। नीलाम देश को कर दे ये, जो इनका बस चल जाए, भारत मां को कर शर्मिंदा, ये उसकी कोख लजाए। इस देश की है बीमारी, ये दानव अत्याचारी, खून चूसकर जनता का, ये अपना राज चलाएं, जो खाली रह गया इनका पेट, नरभक्षी भी बन जाएं। माता पिता ने पढ़ा लिखाकर, तुमको अफसर बना दिया, आज देखकर लगता है कि सबसे बड़ा एक गुनाह किया। रिश्वत लेने से अच्छा था, भिक्षा लेकर जी लेते..मुंह खोलकर मांगे पैसे, बेहतर होंठ तुम सी लेते, लाखों का धन है तो भी , क्यों आज भिखारी बन बैठे, काले धन की पूजा करके, जाने कैसे तन बैठे, भूल गए, बचपन में तुम भी, खिलौना देख रो देते थे, आज कैसे, उन नन्हे हाथों से, खेलने का हक़ ले बैठे।

- Advertisement -

जिस थाली में खाते, उसी में छेद करते हैं, इस देश की है बीमारी, ये भूखे भ्रष्टाचारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें