spot_img

मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजी

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजीआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला के शिक्षित युवाओं ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि राज्य या फिर देश स्तर की परीक्षा हो हर जगह मधुबनी ही का परचम लहराएगा व भविष्य में इसी तरह का परिणाम देखने को मिलेगा। वह चाहे बीपीएससी हो या फिर यूपीएससी की परीक्षा हर जगह मधुबनी का ही दबदबा रहेगा।

- Advertisement -

मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजी

- Advertisement -

बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की ओर से आयोजित 60 वीं, 61वीं, 62वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें भी मधुबनी के 27 वर्षीय सुशांत कुमार चंचल ने 727 अंक प्राप्त कर पहला स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया। दूसरे स्थान पर अमीर अहमद व तीसरे स्थान पर श्रेया कष्यप रही हैं।

- Advertisement -

मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजी

घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड नौ के फुल कुमार झा व विशेखा देवी के पुत्र सुशांत कुमार की सफलता से न सिर्फ घोघरडीहा के लोगों में खुशी है बल्कि पूरे जिले के लोग अपने लाल की कामयाबी पर फखर महसूस कर रहे हैं।  सुशांत का बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी दिलचस्पी था। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा समस्तीपुर के संत पॉल विधालय से पास की। साल 2008 में मुजफ्फरपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद बीएन कॉलेज पटना से इकोनॉमिक्स ऑनर्स किया। इसके बाद सुशांत चंचल ने इग्नु से एमए की डिग्री हासिल की।

मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजी

चंचल वीर कुंवर सिंह विवि आरा में जूनियर रिसर्च स्कॉलर भी रह चुके हैं। चंचल ने प्रथम प्रयास में 56 से 59वीं परीक्षा में 88 वां रैंक प्राप्त किया था। चंचल अभी राजगीर में प्रशिक्षु डीएसपी के पद पर हैं। जानकारी के अनुसार, चंचल अपने दूसरे प्रयास में बीपीएससी की 60वीं, 61वीं व 62वीं परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर मधुबनी जिला का मान फिर से बढ़ाकर यह साबित कर दिया है कि राज्य से देश स्तर तक की परीक्षा में मधुबनी हमेशा से आगे रहा है व भविष्य में रहेगा।
मधुबनी के लाल का दिखा बीपीएससी में कमाल, सुशांत,अमीर, श्रेया ने मारी बाजी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म