spot_img

Weather Forecast: बिहार के अगले 72 घंटे येलो अलर्ट पर…बारिश…गरजेंगे आसमान…आंधी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में आगामी 72 घंटे येलो अलर्ट पर रहेंगे। विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में आंधी-गरज के साथ बारिश की संभावना है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज, सीवान, वैशाली, सारण को छोड़ उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ इलाके में मेघ गर्जन की आशंका है।

- Advertisement -

वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं, दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है गोपालगंज, सीवान, वैशाली, सारण को छोड़ उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर बिहार में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाके में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं और दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टरों का 'महा संकट', 10 दिन में बंद हो सकते हैं कई विभाग!

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिस वजह से उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे भी प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में सुपौल, सीतामढ़ी, नवादा जिले में बारिश दर्ज की गई है। अभी भी पूरे राज्य में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किमी तक बना हुआ है जिसकी रफ्तार 10-12 किमी प्रति घंटा है। वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा: वीआईपी रोड पर वृद्धा से कान के टॉप्स की ठगी!

सोमवार की सुबह-सुबह पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण में हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। उधर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसमें भी पटना को राहत के आसार कम ही दिख रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत… आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में किसानों को पिछले कई महीनों से गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सनहपुर पावर सब-स्टेशन से जुड़े रतनपुर, ब्रह्मपुर पूर्वी व पश्#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis

Bihar में पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार! 20 हजार में खरीदा था भारत में ‘घुसने का रास्ता’, अब दलाल नेटवर्क की खैर नहीं

Bihar Police: बिहार के बांका में एक बांग्लादेशी दंपति और उनके दो बच्चों को बिना वैध वीजा के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने 20 हजार रुपये देकर दलाल क#BiharPolice,#BankaNews,#IllegalImmigration

DARBHANGA NH पर खूनी लूट: रात में बाइक सवार को घेरकर चाकू मारा, स्प्लेंडर प्लस छीनकर भागे बदमाश!

Darbhanga Loot: दरभंगा-जयनगर NH 527B पर मोहनी पुल के पास हथियारबंद लुटेरों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया. मारपीट कर नकदी, मोबाइल और स्प्लेंडर प्लस बाइक छीन ली. पीड़ित पर#DarbhangaLoot,#BiharCrime,#NH527B

खुशखबरी! बिहार से इन 5 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, अब आसानी से मिलेगा टिकट

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पटना-हावड़ा, पटना-चेरलापल्ली और रक्सौल-LTT सहित 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर तक बढ़ा दिया ह#BiharTrainNews,#IndianRailways,#SpecialTrains