back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Darbhanga News: पदाधिकारियों ने किया पंचायतों का निरीक्षण, DM ने बिरौल के पोखराम दक्षिणी पंचायतों के योजनाओं का लिया जायजा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा- मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी के आदेश के आलोक में आज पुनः जिले के सभी पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के एक-एक पंचायत के सभी योजनाओं यथा – मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल-जल व नली-गली योजना, आँगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय संचालन व्यवस्था, जन वितरण प्रणाली की दुकान, सड़क, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा इत्यादि की गहन जाँच की गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसी कड़ी में आज पुनः जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा स्वयं बिरौल प्रखण्ड के पोखराम दक्षिणी पंचायत का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलहा का निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

 

निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलहा का स्थिति काफी खराब पायी गयी, पाया गया कि नियमित रूप से कक्षा का संचालन नहीं किया जा रहा है, न ही नियमित रूप से कोई शिक्षक स्कूल आ रहे हैं, मध्याह्न भोजन के बारे में बताया गया कि बंद है, मध्याह्न भोजन पंजी के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि वर्ष 2020 के बाद अभिलेख का ठीक से संधारण नहीं किया जा रहा है, विद्यालय की संचिका व पंजी का रख-रखाव भी ठीक से नहीं किया जा रहा है, विद्यालय का शौचालय भी बंद पाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में भीषण हादसे में पूर्व मुखिया की दर्दनाक मौत, वाहन ने रौंदा,आक्रोशित लोगों का सड़क जाम

 

इस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक से इसके संबंध जवाब तलब करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा ठोस जानकारी नहीं दी जा सकी और न ही संतोषजनक जवाब दिया जा सका।

 

जिलाधिकारी द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटाने एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दारोगा जी का 'रेट कार्ड' वायरल! चरित्र प्रमाण पत्र के लिए खुलेआम घूसखोरी, वीडियो देख एसएसपी भी हैरान

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तीन से चार जगहों पर नल-जल योजना का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के आने की सूचना प्राप्त होते ही आज यहाँ नल-जल शुरू किया गया है। पाया गया कि नल-जल में अनेक नल में टोटी नहीं लगा हुआ है, अधिकांश जगह पर नल नहीं रहने के कारण पानी का बहाव हो रहा था।

 

जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों के निरीक्षण के क्रम में वहाँ का कार्य संतोषजनक पाया गया। इंदिरा आवास के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कहीं भी निर्मित आवास पर बोर्ड नहीं लगा हुआ है, इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बिरौल में दूसरे दिन भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण, 91 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें केंद्रवार आंकड़े

 

उल्लेखनीय है कि उप विकास आयुक्त व अपर समाहर्त्ता सहित जिले के सभी प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया था। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को भी एक-एक पंचायत आवंटित किया गया। इस प्रकार जिले  में आज पुनः 63 पंचायतों में सभी योजनाओं की वृहद जाँच की गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...

T20 World Cup 2026: भारत ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी, अर्शदीप-सुंदर की वापसी!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है, खासकर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें