spot_img

दिन-दहाड़ बंधन बैंक में अपराधियों का धावा, बैंक मैनेजर को पीटा, ग्राहकों को बनाया बंधक, 2.80 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में बड़ी लूट की वारदात हुई है। दिन-दहाड़ बंधन बैंक में धावा बोलकर अपराधियों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली की है, जहां अपराधियों ने बंधन बैंक से हथियार के बल पर करीब तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात दोपहर ढाई बजे के करीब हुई है। बैंक में छह अपराधी पहुंचे। उस समय दो ग्राहक बैंक में मौजूद थे। पिस्टल दिखाकर ग्राहक और दो बैंक कर्मी को बदमाशों बैठा दिया, कैश काउंटर से 2 लाख 80 हजार लेकर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के अकाउंटेंट जावेद अली की जमकर पिटाई भी की। लूट के बाद अपराधी बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के हड़कंप है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम  दिया है। सभी अपराधी हाथ में कट्टा और पिस्टल लिए हुए थे।  दोपहर ढाई बजे के करीब में बैंक में छह अपराधी पहुंचे। उस समय दो ग्राहक बैंक में मौजूद थे। पिस्टल दिखाकर ग्राहक और दो बैंक कर्मी को बदमाशों बैठा दिया, जिसके बाद कैश काउंटर में रखे लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये लूटकर चले गए।

- Advertisement -

अपराधियो ने बैंक में कैश रखने वाला वोल्ट भी खुलवाने के प्रयास किया लेकिन अकाउंटेंट की सूझबूझ से खोलने में विफल रहे। दो माह पूर्व भी बंधन के माइको फाइनेंस शाखा से दिन में 65 हजार की लूट इसी अंदाज में हो चुकी है।

बैंक में रुपयों का मिलान किया जा रहा था, इसी दौरान आधा दर्जन अपराधियों ने अचानक बैंक पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बैंक के कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने बैंक के मैनेजर मो. जुबैर की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय बैंक में पहुचकर छानबीन की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform

तेज प्रताप यादव को कौन कर रहा ब्लैकमेल, आधी रात पहुंचे यहां… कहा – ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, जान को खतरा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आकाश यादव स#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#BiharCrime