
Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक बिहार की राजनीति में एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। तेज प्रताप यादव ने कुछ लोगों पर ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी छवि खराब करने की धमकी मिलने की बात कहते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस मामले में उन्होंने आपराधिक साजिश रचने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज
🔥 आज की बड़ी खबर, आपने पढ़ा क्या?DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIRबिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान‘ मैं चिल्लाती रही…’ 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और…
शिकायत पत्र में तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया है कि वे एक सार्वजनिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनकी प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने अपनी शिकायत में मुख्य आरोपी के तौर पर आकाश यादव का नाम लिया है। आकाश यादव सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।
ब्लैकमेलिंग के लिए मांगे पैसे, देना पड़ा रंगदारी
तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने कथित तौर पर उनसे पैसों की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो तेज प्रताप की सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब कर दी जाएगी, साथ ही उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की भी कोशिश की जाएगी। शिकायत पत्र के अनुसार, अलग-अलग समय पर कई बार पैसों की मांग की गई, और दबाव बनाने के लिए अलग-अलग राशि मांगी गई थी।
तेज प्रताप यादव ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार के सम्मान को बचाने के लिए कुछ मौकों पर उन्हें पैसे देने पड़े। यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है, जहां एक बड़े नेता पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं।
पुलिस जांच और सुरक्षा की मांग
इस पूरे मामले की पुलिस से गहन जांच की मांग की गई है। तेज प्रताप यादव ने पुलिस से आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक खातों, व्हाट्सऐप संदेश, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें भविष्य में भी ब्लैकमेलिंग, बदनामी या किसी तरह का नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में इसे आपराधिक षड्यंत्र, रंगदारी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस की जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। राजनीतिक गलियारों में इस शिकायत के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। तेज प्रताप यादव पहले भी अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।











