spot_img

घोघराहा चंदौना मुख्य सड़क पर करंट से ट्रक में लगी आग, चालक, खलासी की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

घोघराहा चंदौना मुख्य सड़क पर करंट से ट्रक में लगी आग, चालक, खलासी की हालत गंभीरजाले, देशज टाइम्स। सड़क किनारे से गुजर रहे ट्रक ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में मंगलवार को आ गया। इससे करंट से ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से झुलस गए। ट्रक से चिंगारी निकलने लगी।आग निकलते देख स्थानीय लोग ट्रक के पास पहुंचे। सूखी लकड़ी व बांस से किसी तरह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बिजली करंट से बाहर निकाला। लोगों ने देखा कि  ट्रक चालक स्टेरिंग थामे  बुरी तरह से झुलस कर स्टेरिंग पर ही बेहोश पड़ा है। वहीं, खलासी भी झुलसा था, लेकिन उसकी हालत चालक से कमतर कम खराब थी। दोनों ही जख्मी को तत्काल लोगों ने सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के पुपरी पीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा चंदौना के बीच भुतही के निकट की है। जानकारी के अनुसार, अति व्यस्तम राजकीय उच्चपथ 57 सीतामढ़ी रहिका पथ के किनारे से ग्यारह हजार बिजली लाइन गुजरा है जिसकी तार सड़क से बेहद सटा है।

- Advertisement -

दुर्घटना स्थल पर बिजली का तार सड़क से मात्र एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर झूलते रहने से यह हादसा हुआ है। हद यह कि इस मामले में जाले के बिजली फीडर के जेई शशि भूषण सिंह को इसकी जानकारी तक नहीं है। जब देशज टाइम्स संवाददाता ने उनसे हादसे के बारे में पूछा तो उनका टका सा जवाब था, मुझे हादसे की कोई जानकारी नहीं है। कहा, पता लगाएंगें। बता दें, चंदौना से घोघराहा व अतरबेल तक 32 किलोमीटर तक सड़क किनारे झूलते बिजली तार के कारण कई बार बस भी तार की चपेट में आ चुकी है।घोघराहा चंदौना मुख्य सड़क पर करंट से ट्रक में लगी आग, चालक, खलासी की हालत गंभीर यहां से सिल्लीगुड़ी जानेवाली लंबी दूरी की बस का परिचालन बंद हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को दरभंगा जाकर बस पकड़ना पड़ता है। वैसे भी व्यस्ततम सड़क के किनारे से गुजरने वाली बिजली तार को रेलपोल के ऊपर से ले जाने का नियम है, लेकिन इस कदर क्षेत्र में आए दिन हो रहे हादसे के बाद भी बिजली विभाग की कार्यशैली में सुधार होते नहीं दिख रहा। एहतियातन जाले थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व एएसआई श्रवण कुमार गौड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय

Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम: रिकॉर्ड ऊंचाई से इतना टूटा दाम, जानें क्यों घट रहे हैं Gold Silver Price!

Gold Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दाम धड़ा

Bihar Politics: बड़ा उलटफेर Ritu Jaiswal BJP: लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, ‘मुखिया दीदी’ ने थामा कमल का दामन

Ritu Jaiswal BJP: बिहार की सियासत में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तेजतर्रार नेता और कभी लालू-तेजस्वी की करीबी मानी जाने व

Muzaffurpur News: वांटेड अपराधी गिरफ्तार, Bihar STF की बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर का सोनू गोपालगंज से पकड़ा गया

वांटेड अपराधी: बिहार में अपराधियों की धर-पकड़ जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर का एक ऐसा वांटेड अपराधी गिरफ्तार हुआ है, जो पिछले पांच साल से पुलिस की नाक में दम