back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

गया में दो बोरो में भरकर नक्सली ले जा रहे थे हथियार, बड़ा एक्शन…दो AK-47, मैगजीन और एक इंसास राइफल के साथ Naxalite गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

या जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज के दुखदपुर गांव के पास से सीआरपीएफ कोबरा और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने दो एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद किया है।

- Advertisement -

इसके अलावा मैगजीन भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दुखदपुर गांव में सीआरपीएफ की छापेमारी जारी है। घटना की आधिकारिक अभी तक नहीं की गयी है।

- Advertisement -

दो दिन पहले औरंगाबाद के जंगल से सीआरपीएफ के जवानों ने हथियार का जखीरा बरामद किया था। इमामगंज के दुखदपुर गांव जंगलों के बीच में है। इमामगंज के दुखदपुर गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। सीआरपीएफ, सूचना के आधार पर सर्च अभियान में थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: गयाजी को 744 करोड़ और नीतीश-सम्राट का 'राजनीतिक कंधा', क्या है बिहार पॉलिटिक्स का नया समीकरण?

इसी दौरान दुखदपुर में दो अलग-अलग बोरे में हथियार होने का उसे शक हुआ। इस दौरान जब उन प्लास्टिक के बोरों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें दो एके- 47 है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे बोरे को खोला कर चेकिंग किया तो उसमें से एक इंसास राइफल निकली. हथियार के मिलते ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस और भी सजग हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया है लेकिन सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने पकड़े गए नक्सली के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। गिरफ्तार नक्सली से सीआरपीएफ की पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले औरंगाबाद के जंगल से सीआरपीएफ ने हथियार का जखीरा बरामद किया था। इमामगंज का दुखदपुर गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। सीआरपीएफ, सूचना के आधार पर सर्च अभियान में थी। इसी दौरान दुखदपुर में दो अलग-अलग बोरे में हथियार होने का उसे शक हुआ। इस पर जब उन प्लास्टिक के बोरों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें दो एके- 47 है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे बोरे को खोला कर तो उसमें से एक इंसास राइफल निकली। हथियार के मिलते ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस और भी सजग हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से अशोक कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया है। लेकिन सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने पकड़े गए नक्सली के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है। गिरफ्तार नक्सली से सीआरपीएफ की पूछताछ कर रही है। इधर, औरंगाबाद में भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। औरंगाबाद में भी सीआरपीएफ के जवानों को सफलता मिली है। सीआरपीएफ के जवानों ने पचरुखिया जंगल के सहजपुर सहियारी के पास स्थित खुटवां बथान के पास नक्सली ठिकाने से एक विदेशी राइफल एवं अत्याधुनिक हथियार के करीब 125 कारतूस समेत अन्य सामान को बरामद किया है। हालांकि अभियान के दौरान नक्सलियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और शुभ फल

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि, आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना का वह पावन पर्व है,...

भारतीय स्कूटर निर्यात ने रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की धमक

Scooter Export: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने के बाद, अब भारतीय स्कूटर वैश्विक बाजारों...

IPL 2026: यशस्वी जायसवाल का ‘कमरे वाला छक्का’ और जडेजा का मजेदार जवाब, राजस्थान रॉयल्स की नई रणनीति!

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें