spot_img

Darbhanga News: ‘एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ लिया है…’, facebook वाले आशिक ने विधवा से ठग लिए ₹2.65 लाख

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: फेसबुक पर प्यार का इज़हार और शादी का वादा…कौन जानता था कि डिजिटल दुनिया का ये आशिक मोहब्बत की नहीं, बल्कि ठगी की एक ऐसी पटकथा लिख रहा था, जिसमें एक महिला को लाखों रुपये गंवाने पड़े। दरभंगा में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर 2.65 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। महिला की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Darbhanga News: विज्ञापन पर एक क्लिक और लग गई लाखों की चपत

मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कगवा गुमटी के पास का है। पीड़िता एक कार शोरूम में होस्टेस के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि 27 जुलाई को उनके फेसबुक पर एक विज्ञापन आया था। जब उन्होंने उस विज्ञापन पर क्लिक किया, तो एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले शख्स ने खुद को राज खुराना बताया। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का वादा कर लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। शातिर ठग ने महिला से वादा किया कि वह 29 जुलाई को उनसे मिलने दरभंगा आएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

कस्टम में फंसने का बहाना बनाकर ऐसे ठगे रुपये

कहानी में असल मोड़ 29 जुलाई की सुबह आया। पीड़िता ने बताया कि राज खुराना का फोन आया और उसने घबराई हुई आवाज में कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गया है और कस्टम के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया है। उसने कहा कि अगर वह 16 हजार रुपये दे देगी तो उसे छोड़ दिया जाएगा। महिला उसकी बातों में आ गई और तुरंत रुपये भेज दिए। इसके कुछ देर बाद ठग ने एक तथाकथित कस्टम अधिकारी से बात कराई, जिसने 50 हजार रुपये की और मांग की। महिला इस साइबर धोखाधड़ी के जाल में पूरी तरह फंस चुकी थी। उसने घबराकर 50 हजार, फिर 39 हजार और फिर 10 हजार रुपये भेज दिए।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

अगले दिन, साइबर आशिक ने फिर फोन किया और कहा कि अगर वह डेढ़ लाख रुपये और दे देगी तो कस्टम अधिकारी उसे हमेशा के लिए छोड़ देंगे। महिला ने बिना सोचे-समझे नेफ्ट के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस आखिरी भुगतान के बाद राज खुराना ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और सारे संपर्क तोड़ दिए। इस तरह किस्तों में महिला से कुल 2 लाख 65 हजार रुपये ठग लिए गए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

जब महिला को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले पर साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, “आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों के विवरण के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic