spot_img

दरभंगा में ट्रेनों से कोई न आ पाया ना जा पाया…अप और डाउन पर लगा विराम-ब्रेक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा में ट्रेनों से कोई न आ पाया ना जा पाया…। ऐसा, तकनीकी खराबी से हुआ है। मंगलवार को रेल सेवा पर इस कारण विराम-ब्रेक लग गया। इससे अप और डाउन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बिजली में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मंगलवार की सुबह से ट्रेन सेवा पूरी तरह ठप पड़ गया। बाधित सेवा की वजह से कोई भी ट्रेन न तो दरभंगा की ओर आ पाई और न ही यहां से कोई जा पाई है। खबर लिखे जाने तक रेल सेवा बहाल करने में समस्त तकनीकी टीम जुटी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

फिलहा, यात्री हलकान बने बैठे रहे। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार सुबह से काफी लंबा हो चला। कुछ यात्री जिन्हें नजदीकी सफर तक जाना था बस की ओर रूख करना ही मुनासिब समझा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

स्थानीय रेल कर्मियों का कहना है कि बिजली की सप्लाई में फॉल्ट आ जाने के कारण अप और डाउन कोई भी ट्रेन नहीं आ पा रही है। बिजली की सप्लाई में फॉल्ट सुबह 6 बजकर 40 मिनट से शुरू हुई, जो शाम तक जारी है। स्थानीय रेलवे कर्मियों का कहना है कि बिजली विभाग के इंजीनियर गड़बड़ी को ठीक करने में लगे हुए हैं। ठीक होते ही ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।