spot_img

मधुबनी के हरलाखी में खुला दस बेड वाला अस्पताल, सुखबासी में अब लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का सुख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
हरलाखी विधायक व जिप अध्यक्ष ने किया चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन
हरलाखी के सुखबासी में दस बेड का खुला अस्पताल
सरकार के जन जातीय मंत्रायल से स्वीकृत अस्पताल ब्लू क्रॉस सोसायटी से होगा संचालित
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: अस्पताल का उदघाटन करते अतिथि

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखबासी गांव में ब्लू क्रॉस सोसायटी के द्वारा संचालित दस बेड के अस्पताल का विधिवत उद्घाटन विधायक सुधांशु शेखर, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, जीप सदस्य रीना देवी, जिप प्रतिनिधि सह राजद नेता विजय मार्शल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

- Advertisement -

इस दौरान सोसायटी के फाउंडर सह निदेशक मिथिलेश कर्ण ने मिथिला के परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों को पाग, दोपटा व पुष्पमाला से सम्मानित किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सुदूर देहात में खुलने वाला यह अस्पताल गरीबों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। यहां एससी-एसटी वर्ग के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

- Advertisement -

वहीं फाउंडर ने कहा इस अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ तीन एमबीबीएस व बीएएमएस डॉक्टर की पदस्थापना भी की जाएगी। यह अस्पताल सरकार के जन जातीय मंत्रालय की ओर से स्वीकृत किए गए है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में एससी-एसटी वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दस बिस्तर का यह अस्पताल प्रारम्भ किया गया है।

यह अस्पताल गरीबों के लिए काफी कारगर साबित होगा। मौके पर जदयू नेता युगल किशोर यादव, डॉ अनिल कुमार कर्ण, मुखिया महेश मंडल, पंसस शशिकांत मिश्र, भूपेंद्रलाल कर्ण, पूर्व मुखिया विनय कुमार कर्ण, रामबाबू ठाकुर, संतोष ठाकुर, अमलेंदु बसंत, आशीष पाल, सुभम चौधरी, श्रद्धा पाल व रवि कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बॉलीवुड का ‘बिहारी’ अवतार: सिद्धार्थ-तमन्ना ने JP गंगा पथ पर की महाआरती, छठ से जुड़ाव ने जीता दिल!

Patna Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म 'द वन' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. उन्होंने जेपी गंगा पथ पर भव्य गंगा आरती की और छठ पूजा की ग #PatnaBollywood,#ChhathPuja,#TheOneFilm

आपके खाने में मिलावट तो नहीं? बिहार में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें क्या मिला!

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। राज्यभर में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही ह #BiharFoodSafety,#HealthDepartment,#FoodInspection

Araria News अररिया में बेटी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते ही मौत! गुस्साए परिजन, फिर CHC में जो हुआ…

Araria News: अररिया के सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप काटने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद #ArariaNews,#SiktiCHC,#MedicalNegligence

जीविका दीदियों की बदली किस्मत! आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाएं, प्रशासन का भी मिला साथ

Bihar Jeevika: दरभंगा में जीविका दीदियों के सशक्तिकरण की नई मिसाल! केवटी में आयोजित वार्षिक आमसभा में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में हो रहे प्रय #BiharJeevika,#DarbhangaNews,#WomenEmpowerment