spot_img

दरभंगा के बाढ़ की राजधानी कुशेश्वरस्थान में सैकड़ों परिवारों ने घर-द्वार छोड़ा, तटबंध बना आशियाना, Prashant Kumar की Exclusive Report

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के बाढ़ की राजधानी कुशेश्वरस्थान में सैकड़ों परिवारों ने घर-द्वार छोड़ा, तटबंध बना आशियाना, Prashant Kumar की Exclusive Report
दरभंगा के बाढ़ की राजधानी कुशेश्वरस्थान में सैकड़ों परिवारों ने घर-द्वार छोड़ा, तटबंध बना आशियाना, Prashant Kumar की Exclusive Report

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। मानसून के दस्तक के साथ ही बाढ़ की राजधानी कहे जाने वाली कुशेश्वरस्थान में बाढ़ ने सैकड़ों परिवार को किया विस्थापित।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के सुघराइन पंचायत के भरैन मुसहरी और इटहर पंचायत के चौकिया, विशुनिया पोखर एवं विशुनिया मुसहरी के लोग तटबंध पर अपना आशियाना बना लिए हैं।अपना घर बार छोड़ लोग खुले आसमान के नीचे
जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर है। चिलचिलाती धूप हो या फिर मूसलाधार बारिश बाढ़ पीड़ित सर पर प्लास्टिक लकेर समय गुजारने के लिए मजबूर है। कमला बलान पश्चिमी तटबंध पर बसे पीड़ित परिवार को ना तो बिजली नसीब हो रही है और ना ही पीने का शुद्ध पानी।

- Advertisement -

भरैन मुसहरी के लगभग तीन सौ परिवार के लिए पिछले वर्ष जो पांच चापाकल लगाया गया था उसमें से तीन चापाकल खराब है सिर्फ दो चापाकल से ही लोग पीने का पानी लाते है। तटबंध पर बसे लोगो को ना तो ठीक से पानी नसीब हो रहा है और ना ही खाना। इतना ही नही यहां शौच के लिए भी तटबंध के नीचे खुले में ही लोग जाने को मजबूर है।

इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम भजन यादव बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने भरैन और चौकिया पहुंचे और पीड़ित परिवारों का जायजा लिया। इस बावत श्री यादव ने बताया कि अभी बाढ़ का शुरुआती दौर है और लोग विस्थापित होने लगे है। आगे बाढ़ की त्रासदी लोगो को झेलनी बांकी है। विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अबतक उक्त दोनों जगहों पर सरकारी नाव भी उपलब्ध नही है।

- Advertisement -

चौकिया, विशुनिया एवं भरैन तटबंध निर्माण के बाद से नदी के गर्भ में बसा हुआ है। प्रत्येक वर्ष यहां के लोग बाढ़ की विभीषिका को झेलने के लिए मजबूर हैं। इन सभी परिवारों को जबतक पुनर्वास नहीं किया जाता तब तक यहां के लोग इस त्रासदी को झेलते रहेंगे।

बाढ़ पीड़ित फूलों देवी बताती है
कि जब से बांध का निर्माण हुआ है तब से प्रत्येक वर्ष गांव के लोग बाढ़ के समय तटबंध पर ही गुजर बसर करने के लिए मजबूर है। सभी के घरों में तीन से चार फीट पानी रहता है। छोटे छोटे बच्चे के साथ आंधी तूफान बरसात और चिल चिलाती धूप में प्लास्टिक के नीचे किसी तरह समय बिता रहे हैं। अब तक एक भी सरकारी लोग हाल जानने नहीं आए हैं।
राम सागर बताते हैं कि विगत एक माह से
तटबंध पर खुले आसमान में जीवन व्यतीत कर रहे है। चिलचिलाती धूप और बारिश में बाल बच्चे लगातार बीमार पर रहे है। जब बरसात होती है तो जलावन भींग जाने से खाना भी नहीं नसीब होता है। ऐसी स्थिति में कई बार पूरे परिवार के लोगों को भूखे ही सोना पड़ता है।

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार बताते हैं कि इसकी जानकारी प्राप्त हुई है। जो भी सरकारी सुविधा है जल्द ही विस्थापित परिवारों के बीच मुहैया कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती बस बनी आग का गोला! मुजफ्फरपुर NH-77 पर 30+ यात्रियों की सांसें अटकीं, फिर जो हुआ…

Muzaffarpur Bus Fire: मुजफ्फरपुर में शनिवार दोपहर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर NH-77 पर एक चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनकी जान पर बन आई थी। स्थानीय ल#MuzaffarpurNews,#BiharBusFire,#NH77

गया में वोटर लिस्ट पर बड़ा एक्शन: 18+ वालों का नाम जुड़ेगा, मृतकों का हटेगा!

Bihar Voter List: बिहार के गया जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से जारी है। मानपुर प्रखंड में बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 18 वर्ष के युवाओं के नाम जोड#BiharVoterList,#GayaNews,#BLOTraining

बड़ी खबर: 1 दिसंबर से बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, जानें अब कितने का मिलेगा 1 लीटर

Bihar Sudha Milk Price: बिहार में 1 दिसंबर से सुधा दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें बढ़ जाएंगी। कॉम्फेड ने उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला दिया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड#SudhaMilkPrice,#BiharNews,#MilkPriceHike

अनुराग ठाकुर का राहुल-तेजस्वी पर सबसे बड़ा वार! बिहार में कहा- ‘ये हैं परिवारवाद के नाकाम शहजादे’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार के आरा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दोनों को 'परिवारवाद के नाकाम शहजादे' और 'महिला विरोधी#BiharPolitics,#AnuragThakur,#RahulTejashwi