spot_img

दरभंगा के कमतौल में गाय चोरी में बड़ा बवंडर, घंटों गांव बना रणक्षेत्र, पत्थरबाजी, फायरिंग, गाय बरामद, आठ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। कमतौल थाना क्षेत्र का मुहम्मदपुर गांव कई घंटों तक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। वहीं, करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की चर्चा लोगों के बीच हो रही है। इस कारण वहां पहुंची पुलिस को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि एक ही परिवार में आखिर इतने लोग कैसे पत्थरबाजी कर रहे हैं। साथ ही, हवाई फायरिंग भी हो रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मामला है, कमतौल थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के पशियारी टोल का। थाना क्षेत्र में मुहम्मदपुर गांव के पशियारी टोल से चोरी की गई सात गाय देख चोर और गाय पालकों के बीच छह घंटे से रणक्षेत्र में तब्दील रहा पूरा इलाका। पुलिस मूख दर्शक बना रहा, हालांकि बाद में आई एक्शन में पुलिस ने कई अपराधियों को दबोचा।

- Advertisement -

मगर, इससे पहले अपराधियों ने करीब सात गायों की चोरी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव से कर लेने की घटना से उग्र माहौल में गोली और पत्थरबाजी से पूरे इलाके को अशांत कर दिया। इस कारण चमनपुर गांव के स्थानीय लोग काफी सदमे में हैं। वहीं, सवाल यही किया जा रहा था कि आखिरकार गाय की चोरी किसने की। कारण, गाय की खोज में कुछ लोग मुहम्मदपुर के दक्षिणी टोल पहुंचे तो देखा कि उक्त गाय उन्हीं की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut| जाले में 17 नवंबर को बिजली गुल! 8 गांवों में 8 घंटे से ज्यादा अंधेरा, जानें पूरा मामला | उत्सव - आस्था और लाइन कट

उक्त लोगों ने अपने चमनपुर गांव में फोन कर सूचना दी कि चोरी हुई सभी गाय महम्मदपुर में है। चमनपुर गांव के कई लोग महम्मदपुर गांव पहुंचकर गाय को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन, मोहम्मद कल्लू ने इसका विरोध किया। इसपर दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई।

इसी बीच थाने को सूचना दी गई। कमतौल थानाध्यक्ष वरुण गोस्वामी दल-बाल के साथ वहां पहुंचे। इसी बीच कल्लू के घर से पुलिस और ग्रामीणों पर रोड़े बरसाए जाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि कल्लू के घर से चार राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। कई घंटे तक यह सिलसिला जारी रहा। वरीय पुलिस पदाधिकारियों को जब इस बात की सूचना मिली तो कई थाने की पुलिस वहां पहुंची और कल्लू के घर को घेर लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut |छठ महापर्व पर बड़ा झटका! दरभंगा के जाले में अंधेरा छाया, व्रती परेशान, जानें कब आएगी बिजली?

प्रभारी एसडीपीओ बिरजू पासवान ने कहा
कि बड़ी मशक्कत के बाद गाय को बरामद करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। इनके पास से दो हथियार भी बरामद हुए हैं। डीएसपी श्री पासवान ने कहा कि फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के समक्ष कोई फायरिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून संगत कार्रवाई की जा रही है। अब पढ़िए पूरी खबर

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव में बीती रात कई किसानों की लगभग आधा दर्जन गाय चोरी हो गई। किसान रात से ही गाय की खोज में जुटे थे। सुबह छह बजे कुछ किसान गाय ढूंढ़ते ढूंढ़ते मोहम्मदपुर पश्चिमी टोल पर पहुंचे। वहां अपनी गायों को पिकअप पर एवं कुछ नीचे देख स्थानीय लोगों को बताया।

कहा कि यह गाय हमलोगों की है, जो रात में चोरी हो गयी थी। तबतक चमनपुर से कुछ और किसान जुट गए। जब उनलोगों ने गाय ले जाने की कोशिश में लगे, तो स्थानीय मुहम्मदपुर पश्चमी टोल शेखपट्टी निवासी मो. कल्लू अपने पूरे परिवार के साथ जुटकर किसानों के साथ हाथापाई करने लगे। तब इसकी सूचना स्थानीय लोग एवं चमनपुर के किसानों ने कमतौल थाना को दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Jale Chhath Puja |जाले में छठ पर जब पोखर ने दिया 'धोखा'! वार्ड पार्षद के एक फैसले ने बदल दी तस्वीर!

मौके पर कमतौल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के समक्ष ही मो. कल्लू के छत से ईट पत्थर बरसाया जाने लगा। चमनपुर के आधे दर्जन किसानों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। मोहम्मद कल्लू के घर के छत से पुलिस के समक्ष ही हवाई फायरिंग भी की गयी। एक पत्रकार जो वीडियो बना रहा था, उसकी भी भीड़ ने पिटाई कर दी। अभी सैकड़ों की भीड़ यहां जुटी हुयी है।

मो. कल्लू के घर के चारों तरफ भीड़ जुटी हुई है।लेकिन सभी भीड़ व पुलिस पर मो. कल्लू के परिवार अकेला भारी पड़ा हुआ है। माहौल बहुत तनावपूर्ण है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जिला को सूचना दिए जाने के 4 घंटा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई वरीय अधिकारी या अतिरिक्त पुलिस बल नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि मो. कल्लू के घर में कई अपराधी किस्म के बदमाश मौजूद है। पुलिस की हिम्मत घर में घुसने की नहीं हो पा रही है। राजस्थानी लोग बाहर से पहरेदारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्रिकेट की दुनिया में भारत का दबदबा कायम! जय शाह फिर बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध मिली कमान

Jai Shah ICC Chairman: जय शाह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन निर्विरोध चुन लिया गया है। यह दूसरा मौका है जब वह वैश्विक क्रिकेट संस्था की कमान संभालेंगे, जिससे खेल के वि#JaiShah,#ICCCricket,#CricketNews

Darbhanga -Jale Chhath Puja |जाले में छठ पर जब पोखर ने दिया ‘धोखा’! वार्ड पार्षद के एक फैसले ने बदल दी तस्वीर!

Jale Chhath Puja: जाले में छठ महापर्व के दौरान शांति पोखर में गंदगी और पानी की कमी से व्रती परेशान थे। ऐसे में वार्ड पार्षद मिर्जा वसीम रजा बेग ने अपने निजी खर्च से काजी अहमद डिग#JaleChhath,#BiharNews,#WardParshad

समस्तीपुर में मां की क्रूरता: छठ प्रसाद जूठा करने पर 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला!

Samastipur News: समस्तीपुर में छठ पूजा की तैयारियों के बीच एक मां ने अपनी 4 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। बेटी ने छठ प्रसाद जूठा कर दिया था, जिससे नाराज मां ने यह खौफनाक कद#SamastipurNews,#ChhathPujaTragedy,#BiharCrime

Darbhanga Power Cut |छठ महापर्व पर बड़ा झटका! दरभंगा के जाले में अंधेरा छाया, व्रती परेशान, जानें कब आएगी बिजली?

Bihar Power Cut: दरभंगा के जाले में छठ महापर्व के दौरान बिजली संकट गहरा गया है। रतनपुर-ब्रह्मपुर फीडर पर पेड़ गिरने से रविवार सुबह से ही कई गांवों में बिजली गुल है, जिससे दूर शह#BiharNews,#ChhathMahaparv,#JalePowerCut